Akshara Singh Latest News,अक्षरा सिंह ने एब्स दिखाकर लूट लिया मजमा, जिम वाली फोटोज ने इंटरनेट पर मचा दी सनसनी - bhojpuri actress akshara singh gym photos - Bhojpuri cinema News
भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं, जहां वो पोस्ट शेयर करके अपने फैंस को अपडेट देती रहती हैं। अब उन्होंने जिम में पसीना बहाते हुए अपनी फोटोज शेयर की हैं, जो इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। उनके एब्स देखकर हर कोई हैरान है। फैंस का कहना है कि वो बिहार की शेरनी और भोजपुरी क्वीन हैं।
इन फोटोज को देखकर ऐसा लग रहा है कि अक्षरा सिंह छत पर ओपन जिम में वर्कआउट कर रही हैं। इस दौरान वो पोज देना नहीं भूलीं। उन्होंने अपनी टोन्ड बॉडी और ऐप्स भी फ्लॉन्ट किए।
अक्षरा सिंह का पोस्ट
View this post on Instagram
फैंस ने लुटाया प्यार
अक्षरा के पोस्ट पर फैंस ने खूब प्यार लुटाया है। एक ने कहा, 'बिहार की शेरनी और मेरी फेवरेट आर्टिस्ट। मेरी बचपन की क्रश।' दूसरे ने कहा, 'मैम हमेशा रानी की तरह दिखती हैं।' एक और ने कहा, 'बेबी डॉल।'
किस पर साधा निशाना?
अक्षरा सिंह ने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'तू करे तो सबकुछ अच्छा, मैं करूं तो गंदी हूं। अरे वाह गाना याद है ना??' ये कैप्शन देख कुछ यूजर्स पूछ रहे हैं कि आखिर उन्होंने किस पर निशाना साधा है।
नफरत वाली पोस्ट
View this post on Instagram
कुछ दिन पहले ही अक्षरा ने नफरत करने वाली रील शेयर की थी। इसमें बैकग्राउंड में डायलॉग चल रहा है, 'किसी को नफरत है मुझसे, कोई प्यार कर बैठा, किसी को यकीन नहीं मुझपे, कोई ऐतबार कर बैठा। कितनी अजीब है ना ये दुनिया, कोई मिलना नहीं चाहता, और कोई इंतजार कर बैठा। उन्होंने कैप्शन में लिखा था- हाय दुनिया।