Aligarh News:भाजपा नेता के व्यापारी बेटे को पीटा, अंगुली तोड़ी, रिपोर्ट दर्ज, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा जेल - Bjp Leader Businessman Son Beaten

Aligarh News:भाजपा नेता के व्यापारी बेटे को पीटा, अंगुली तोड़ी, रिपोर्ट दर्ज, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा जेल - Bjp Leader Businessman Son Beaten

विस्तार Follow Us

अलीगढ़ के सिविल लाइंस क्षेत्र में समद रोड पर भाजपा नेता व मूर्ति कारोबारी सुशील मित्तल के व्यापारी बेटे संग मारपीट कर दी गई। मारपीट का आरोप कपड़ा खरीदार पर है। मारपीट में व्यापारी की उंगली तोड़ने के साथ ईंट मारकर दुकान का शीशा तक तोड़ दिया। हंगामे पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। मामले में रिपोर्ट दर्जकर उसे जेल भेजा गया है।

और पढ़ें loader Trending Videos यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं

जीवनगढ़ का जफरुद्दीन काफी समय से खाली बोतल व कबाड़ आदि खरीदने का काम करता है। समद रोड पर मूर्ति कारोबार संबंधी दुकान चलाने वाले भाजपा नेता सुशील मित्तल से उसकी पुरानी पहचान है। आरोप है कि 23 जनवरी दोपहर वह सुशील मित्तल की दुकान पर पहुंचा। उस समय उनके बेटे अर्पित दुकान पर थे। तभी वह बेवजह दुकान के बाहर गाली देने लगा। अर्पित ने मना किया तो वह उनसे मारपीट पर उतर आया। विज्ञापन विज्ञापन

हंगामे पर व्यापारी एकत्रित हो गए। सूचना पर सिविल लाइंस पुलिस आ गई। पुलिस के सामने भी वह हंगामा करता रहा। एसएचओ सिविल लाइंस विनोद कुमार के अनुसार मामले में अर्पित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्जकर आरोपी जफरुद्दीन को जेल भेजा गया है। मेडिकल परीक्षण में आया कि वह नशे में था। इसके चलते उसने हंगामा खड़ा किया।

View Original Source