पद्म भूषण सम्मान मिलने पर अलका याग्निक ने दी प्रतिक्रिया, बोलीं- 'मैं सभी को दिल से धन्यवाद देना चाहती...' - Alka Yagnik Reacts To Padma Bhushan Honour Really Want To Thank All My Listeners
विस्तार Follow Us
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर भारत सरकार ने 2026 के पद्म पुरस्कार विजेताओं की घोषणा की है। यह देश के लिए गर्व की बात है। इन पुरस्कारों से उन लोगों को सम्मानित किया गया है, जिन्होंने अपने क्षेत्र में बहुत बड़ा योगदान दिया है। इस लिस्ट में अलका याग्निक का नाम भी शामिल है, जिस पर सिंगर ने अपनी खुशी जाहिर की है।
और पढ़ें
Trending Videos
यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं
अलका याग्निक ने जाहिर की खुशी
ये पुरस्कार देश की सेवा और उत्कृष्ट काम के लिए दिए जाते हैं। पद्म भूषण पुरस्कार पाने वालों में मशहूर गायिका अलका याग्निक का नाम भी शामिल है। एचटी सिटी से बात करते हुए अलका ने सरकार और अपने फैंस को धन्यवाद देते हुए कहा, 'मैं सरकार को इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए धन्यवाद देना चाहती हूं। मैं अपने सभी श्रोताओं को उनके प्यार के लिए दिल से शुक्रिया अदा करना चाहती हूं।'
विज्ञापन विज्ञापन
अलका याग्निक के गाने
अलका याग्निक का जन्म 20 मार्च 1966 को हुआ था। वह भारतीय सिनेमा की सबसे प्रतिष्ठित और लोकप्रिय पार्श्वगायिकाओं में से एक हैं। अलका ने 4 दशकों से अधिक के करियर में 25,000 से ज्यादा गाने गाए हैं। जिनमें शामिल हैं- 'एक दो तीन', 'ताल से ताल मिला', 'ओ रे छोरी', 'अगर तुम साथ हो'। हाल ही में उन्होंने फिल्म 'अमर सिंह चमकीला' का गाना 'नरम कालजा' गाया था। उन्होंने 7 बार फिल्मफेयर और 2 राष्ट्रीय पुरस्कार जीते हैं।
यह भी पढ़ें: 'पद्म पुरस्कार' मिलने पर ममूटी ने जाहिर की खुशी, लोक गायिका पोकिला लेखथेपी को हुई हैरानी; सेलेब्स ने दी बधाई..