ये तो अजीबोगरीब चोरी है:गाड़ी चुराने में रहे नाकाम तो चारों टायर ही ले गए चोर? इस हाल में मिली नई कार - All Four Wheels Stolen Vehicle Found Propped Up With Bricks
विस्तार Follow Us
दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके में एक अजीबोगरीब चोरी का मामला सामने आया है। चोरों ने एक नई गाड़ी के चारों पहिए चोरी कर गाड़ी को ईंटों के सहारे खड़ा छोड़ दिया। गाड़ी मालिक नमनदीप सिंह ने बताया कि उनकी गाड़ी रात में घर के पास पार्किंग में खड़ी थी। सुबह जब वे देखने गए तो गाड़ी के चारों पहिए गायब थे।
और पढ़ें
Trending Videos
यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं
नमनदीप ने बताया कि उन्होंने अपनी नई गाड़ी कुछ दिन पहले ही खरीदी थी और उसे सुरक्षित जगह पर पार्क किया था। रात में मुझे किसी भी तरह की आवाज नहीं सुनाई दी। सुबह जब मैं बाहर आया तो गाड़ी के पहिए गायब थे और गाड़ी ईंटों के सहारे खड़ी थी।
विज्ञापन विज्ञापन
इस मामले में नमनदीप ने तुरंत गोविंदपुरी थाने में शिकायत दर्ज कराई। थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गाड़ी का निरीक्षण किया और चोरों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, स्थानीय निवासियों ने बताया कि इलाके में पहले भी छोटी-मोटी चोरी की घटनाएं होती रही हैं, लेकिन इस तरह के अजीब तरीके से चोरी की घटना पहली बार हुई है। कुछ लोगों का यह भी मानना है कि हो सकता है चोर कार चुराने आए हों और नाकाम रहने पर टायर ही चुराकर ले गए।