टोक्यो में नजर आए पुष्पा भाऊ, फैमिली संग गुजारा क्वालिटी टाइम; देखें अनदेखी तस्वीरें - Allu Arjun Pushpa 2 Japanese Dubbed Version Release In Tokyo Actor Spend Time With Family
विस्तार Follow Us
इन दिनों ‘पुष्पा’ फेम एक्टर अल्लू अर्जुन जापान ट्रिप पर हैं। एक्टर ने शनिवार को जापान के टोक्यो शहर से कुछ तस्वीरें शेयर कीं। वह अपनी फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम गुजार रहे हैं। वैसे अल्लू अर्जुन एक खास वजह से जापान गए थे। जानिए, वो कारण और उनकी टोक्यो ट्रिप की अनदेखी तस्वीरें।
और पढ़ें
Trending Videos
यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं
फैमिली के साथ सेंसो जी टेंपल देखा
अल्लू अर्जुन ने टोक्यो शहर में स्थिति सेंसो जी टेंपल अपने परिवार के साथ देखा। इस जगह से एक प्यारी सी फैमिली फोटो शेयर की। इस तस्वीर में वह अपने बच्चों और पत्नी के साथ नजर आ रहे हैं। टोक्यो शहर घूमकर वह काफी खुश नजर आए रहे हैं। बताते चलें कि साल 2024 में रिलीज हुई अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ हाल ही में जापानी भाषा में ‘पुष्पा कुनरिन’ नाम से रिलीज हुई। इस फिल्म को प्रमोट करने, इसके जापानी प्रीमियर पर वह टोक्यो गए थे। जापानी फैंस के बीच उन्हें लेकर गजब की दीवानगी देखने को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
View this post on Instagram
ये खबर भी पढ़ें: सामंथा के बाद अब अल्लू अर्जुन भी हुए भीड़ का शिकार, पत्नी स्नेहा को बचाने के लिए की मशक्कत; देखें वायरल वीडियो
View this post on Instagram
जापानी में बोला था अपनी फिल्म का डायलॉग
अल्लू अर्जुन जब फिल्म ‘पुष्पा कुनरिन’ के प्रीमियर पर फैंस से मिले तो उन्होंने जापानी भाषा में ‘पुष्पा 2’ का डायलाॅग बोला। यह डायलॉग सुनकर फैंस बहुत खुश हुए। जापानी फैंस ने अल्लू अर्जुन के नाम एक बोर्ड पर खूब सारे प्यारे भरे मैसेज भी लिखे थे। शुक्रवार को यह वीडियो अल्लू अर्जुन ने सोशल मीडिया पर शेयर किया था। जापानी फैंस से मिले प्यार से वह गदगद हुए। साथ ही अपने जापानी फैंस का शुक्रिया भी सोशल मीडिया के जरिए अदा किया।
अल्लू अर्जुन की अपकमिंग फिल्म कौन सी है?
हाल ही में अल्लू अर्जुन की नई फिल्म की घोषणा की गई। अपनी 23वीं फिल्म के लिए अल्लू अर्जुन निर्देशक लोकेश कनगराज के साथ आ रहे हैं। हालांकि अभी फिल्म का नाम सामने नहीं आया है। अभी फिल्म को 'एए 23' के नाम से पहचाना जाएगा।
विज्ञापन विज्ञापन