Ambedkarnagar News:ट्रेलर में लगी आग... सात नई कारें जलकर नष्ट, गुरुग्राम से दरभंगा गाड़ी लेकर जा रहा था - Seven New Cars Destroyed In Fire That Broke Out In Trailer In Ambedkar Nagar
विस्तार Follow Us
यूपी के अंबेडकरनगर में गोरखपुर एक्सप्रेसवे पर शनिवार को एक ट्रेलर में अचानक आग लग गई। इससे मौके पर अफरातफरी मच गई। इसमें लदी सात नई कारें जल गईं। घटना अंबरपुर टोल प्लाजा से करीब 200 मीटर दूर आधी रात करीब 12.30 बजे की है।
और पढ़ें
Trending Videos
यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं
बताया गया कि पहले ट्रेलर के एक टायर में आग लगी। कुछ ही मिनटों में पूरी गाड़ी में फैल गई। ट्रेलर पर मारुति सुजुकी कंपनी की सात गाड़ियां लदी थीं। इनमें अर्टिगा और अन्य मॉडल की कारें शामिल थीं। कुछ गाड़ियों में सीएनजी लगी होने के कारण आग तेजी से भड़क उठी। देखते ही देखते पूरा ट्रेलर चपेट में आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
चालक गाड़ी खड़ी करके आग बुझाने की कोशिश करता, लेकिन आग विकराल हो चुकी थी। सूचना पर दमकल टीम पहुंची। जब तक टीम आग पर काबू पाती, तब तक ट्रेलर और उसमें लदी सभी गाड़ियां जल गई थीं।
बताया गया कि ट्रेलर गुरुग्राम से बिहार के दरभंगा जा रहा था। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking stories from India News and more updates in Hindi.