चर्चाओं के बीच ‘महाकाली’ से सामने आई अक्षय खन्ना की बीटीएस तस्वीर, इस अंदाज में दिखे एक्टर; निभाएंगे ये किरदार - Amid Drishyam Controversy Akshaye Khanna Bts Picture From Mahakali Set He Plays Shukracharya In The Movie

चर्चाओं के बीच ‘महाकाली’ से सामने आई अक्षय खन्ना की बीटीएस तस्वीर, इस अंदाज में दिखे एक्टर; निभाएंगे ये किरदार - Amid Drishyam Controversy Akshaye Khanna Bts Picture From Mahakali Set He Plays Shukracharya In The Movie

अभिनेता अक्षय खन्ना इन दिनों लगातार चर्चाओं में बने हुए हैं। एक ओर जहां ‘धुरंधर’ में उनके अभिनय की जमकर तारीफ हो रही है और उनका डांस स्टेप वायरल है। वहीं दूसरी ओर ‘दृश्यम 3’ से बाहर होने के बाद मेकर्स ने उन पर गैर पेशेवर रवैये के आरोप लगाए हैं और उन्हें कानूनी नोटिस भेजा है। इसको लेकर एक्टर पर कुछ और लोगों ने भी अब आरोप लगाए हैं। हालांकि, अक्षय की तरफ से इन पर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। इस बीच अब अक्षय अपनी आगामी फिल्म ‘महाकाली’ की तैयारियों में लगे हैं। अब फिल्म की शूटिंग की बीटीएस तस्वीरें भी सामने आई हैं।

बीटीएस तस्वीर में दिखे अक्षय खन्ना निर्देशक पूजा कोल्लुरु ने साल 2025 का शुक्रिया जताते हुए कुछ तस्वीरें साझा की हैं। इनमें हैदराबाद स्थित ‘महाकाली’ के सेट से भी कुछ तस्वीरें हैं। इनमें अक्षय खन्ना भी नजर आ रहे हैं। पूजा कोल्लुरु ने जो तस्वीरें साझा की हैं, उनमें ‘महाकाली’ के सेट से अक्षय खन्ना के साथ एक सेल्फी भी शामिल है। इसके अलावा पूजा ने 2025 के अपने सफर की कई और तस्वीरें भी साझा की हैं, जिनमें सेट की भी कुछ और तस्वीरें हैं। इस पोस्ट के कैप्शन में पूजा ने लिखा, ‘2025 का शुक्रिया। तुमने मुझे मेरी सीमाओं से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया और मुझे मुझसे मिलवाया।’ इस पोस्ट में जो तस्वीर सबसे ज्यादा चर्चा में है वो पूजा और अक्षय खन्ना की ही है।

A post shared by Puja Aparna Kolluru (@puja.kolluru)

View Original Source