Ank Jyotish 26 January:मूलांक 8 के अटके काम पूरे होंगे,पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिषफल - Today Numerology Prediction 26 January 2026 Aaj Ka Ank Jyotish In Hindi
{"_id":"6975efd7bb40e877b6099861","slug":"today-numerology-prediction-26-january-2026-aaj-ka-ank-jyotish-in-hindi-2026-01-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ank Jyotish 26 January: मूलांक 8 के अटके काम पूरे होंगे,पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिषफल","category":{"title":"Numerology","title_hn":"अंक ज्योतिष","slug":"numerology"}} Ank Jyotish 26 January: मूलांक 8 के अटके काम पूरे होंगे,पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिषफल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता सिंह Updated Sun, 25 Jan 2026 03:59 PM IST सार
Numerology Prediction Today in Hindi: जन्मतिथि के सभी अंकों को जोड़कर जो अंतिम अंक प्राप्त होता है, उसे मूलांक कहा जाता है। यह मूलांक व्यक्ति के व्यक्तित्व, सोचने-समझने की क्षमता और जीवन में होने वाली घटनाओं पर गहरा असर डालता है। मूलांक और भाग्यांक के माध्यम से यह समझा जा सकता है कि व्यक्ति के लिए कौन से अवसर अनुकूल हैं, किन क्षेत्रों में सफलता मिलेगी और जीवन में किन परिस्थितियों से सावधान रहना चाहिए।
विज्ञापन
1 of 10
aaj ka ank jyotish
- फोटो : Amar Ujala
Link Copied
Ank Jyotish Today 26 January 2026 | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
जन्मतिथि के आधार पर अंक ज्योतिष किसी व्यक्ति के स्वभाव, सोचने-समझने की क्षमता और जीवन में लिए जाने वाले निर्णयों को समझने का माध्यम है। जन्मतिथि के सभी अंकों को जोड़कर जो अंतिम एकल अंक प्राप्त होता है, उसे मूलांक कहा जाता है। यह अंक व्यक्ति के व्यवहार, मानसिक प्रवृत्ति, निर्णय क्षमता और जीवन में घटने वाली परिस्थितियों पर गहरा प्रभाव डालता है। मूलांक 1 से 9 तक होते हैं और प्रत्येक अंक किसी ग्रह की ऊर्जा और प्रभाव से जुड़ा होता है। इसी आधार पर मूलांक और भाग्यांक की गणना की जाती है, जिससे व्यक्ति का दैनिक, साप्ताहिक, मासिक और वार्षिक भविष्यफल तैयार किया जा सकता है। अंक ज्योतिष के माध्यम से व्यक्ति अपने आने वाले अवसरों और चुनौतियों को समझकर अपने निर्णयों और कार्यों को सही दिशा में ले जा सकता है।
Numerology: प्रेम में सबकुछ न्योछावर कर देते हैं मूलांक 2 के जातक, अक्सर खा बैठते हैं धोखा
उदाहरण के तौर पर, यदि किसी का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है, तो जन्म तिथि के अंकों का योग होगा 2 + 3 = 5। इस प्रकार उस व्यक्ति का मूलांक 5 होगा। इसी तरह, यदि किसी का जन्म 11 तारीख को हुआ है, तो 1 + 1 = 2 होगा और उसका मूलांक 2 होगा। वहीं, जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष के सभी अंकों का योग करने पर जो अंतिम अंक प्राप्त होता है, उसे भाग्यांक कहते हैं। उदाहरण के लिए, यदि किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ, तो अंकों का योग होगा 2 + 2 + 0 + 4 + 1 + 9 + 9 + 6 = 33, और फिर 3 + 3 = 6। इस प्रकार उस व्यक्ति का भाग्यांक 6 होगा।
Mulank 4: इनके लिए पार्टनर को समय देना होता है मुश्किल, लेकिन जीवनभर निभाते हैं सुरक्षित और मजबूत रिश्ता
अंक ज्योतिष के माध्यम से आप अपनी दैनिक योजनाओं को अधिक प्रभावशाली और सफल बना सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष आपको आपके मूलांक के अनुसार यह संकेत देता है कि आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा या नहीं। साथ ही, यह आपको संभावित चुनौतियों और अवसरों के बारे में पहले से सचेत करता है, ताकि आप हर परिस्थिति के लिए पूरी तरह तैयार रह सकें। आइए, अंक ज्योतिष की मदद से जानें आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर।
Trending Videos
यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं
2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
मूलांक 1
आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा। कामकाज में पक्ष और विपक्ष दोनों मजबूत दिखेंगे, जिससे निर्णय लेना मुश्किल हो सकता है। विद्यार्थियों के लिए शिक्षा का क्षेत्र शुभ रहेगा। जरूरी काम पूरे करने के लिए समय निकाल पाएंगे।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: क्रीम
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
मूलांक 2
व्यापार में कर्मचारियों की वजह से थोड़ी परेशानी हो सकती है। लाभ-हानि दोनों की संभावना रहेगी, इसलिए सोच-समझकर निर्णय लें। प्रेम जीवन में पार्टनर के साथ अनबन हो सकती है, लेकिन पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण रहेगा।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: नारंगी

4 of 10 दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
मूलांक 3
पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। घर में शांति बनी रहेगी, लेकिन संतान पर ज़्यादा सख्ती न करें। कठिन परिस्थितियों में कठोर शब्दों से बचें। कारोबार में स्थिति सामान्य रहेगी और आप अच्छी भूमिका निभाएंगे।
शुभ अंक: 11
शुभ रंग: हल्का लाल
विज्ञापन
5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
मूलांक 4
नए काम की शुरुआत के लिए नए लोगों से मिल सकते हैं। अनुभवी लोगों की सलाह से बेहतर परिणाम मिलेंगे। आर्थिक मामलों में अधिक खर्च हो सकता है। नौकरीपेशा लोग अपने काम में व्यस्त रहेंगे।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: गहरा नीला
Load More विज्ञापन अगली फोटो गैलरी देखें
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, aaj ka rashifal, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking reports from Astro, vastu shastra and more stories in Hindi.
विज्ञापन विज्ञापन