Athos Salome:ईरान, वेनेजुएला और ट्रंप की जिद, क्या सच हो रही हैं जीवित नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियां? - Athos Salome Predictions 2026 Iran Protests To Venezuela Crisis Living Nostradamus Prophecy
{"_id":"6975d3c2d5321523d603bbfd","slug":"athos-salome-predictions-2026-iran-protests-to-venezuela-crisis-living-nostradamus-prophecy-2026-01-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Athos Salome: ईरान, वेनेजुएला और ट्रंप की जिद, क्या सच हो रही हैं जीवित नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियां?","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}} Athos Salome: ईरान, वेनेजुएला और ट्रंप की जिद, क्या सच हो रही हैं जीवित नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियां? फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sun, 25 Jan 2026 02:04 PM IST सार
Athos Salome Predictions 2026: ब्राजील के भविष्यवक्ता एथोस सैलोमे ने 2025 और 2026 को लेकर कुछ ऐसी भविष्यवाणियां की हैं, जिनको लेकर सवाल खड़ा हो रहा है कि क्या वो सच हो रही हैं? आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या भविष्यवाणियां की थीं।
विज्ञापन
1 of 5
क्या सच हो रही हैं जीवित नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियां?
- फोटो : Instagram/athos_salome
Link Copied
Athos Salome Predictions 2026: दुनिया में कई भविष्यवक्ता हैं, जिनकी भविष्यवाणियों पर लोग यकीन करते हैं। सोशल मीडिया पर साल 2026 को लेकर कई भविष्यवक्ताओं की भविष्यवाणियां लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं। दुनिया में बढ़ते तनाव के बीच ब्राजील के भविष्यवक्ता एथोस सैलोमे की भविष्यवाणियां वायरल हो रही हैं। एथोस सैलोमे को लीविंग नास्त्रेदमस के नाम से जाना जाता है।
एथोस सैलोमे की भविष्यवाणियों को ईरान और वेनेजुएला के वर्तमान संकट से जोड़ा जा रहा है। अब लोगों के मन में यह सवाल खड़ा हो रहा है कि क्या भविष्यवक्ता एथोस सैलोमे की भविष्यवाणियां सच हो रही हैं? एथोस सैलोमे की 2025 और 2026 से जुड़ी कुछ भविष्यवाणियां वेनेजुएला में चल रहे राजनीतिक व आर्थिक संकट और ईरान में बने हालात से मेल खाती हैं। उनका कहना है कि पूरी दुनिया एक ऐसे युद्ध की तरफ बढ़ रहा है, जहां असली दबाव हथियारों से नहीं बल्कि टेक्नोलॉजी और डिजिटली तरीके से बनाया जाएगा।
Trending Videos
यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं
2 of 5
क्या सच हो रही हैं जीवित नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियां?
- फोटो : Instagram/athos_salome
क्या थी एथोस सैलोमे की भविष्यवाणियां?
ब्राजील के भविष्यवक्ता एथोस सैलोमे की 2025 और 2026 को लेकर की गई भविष्यवाणियां सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
उन्होंने मिडिल ईस्ट को लेकर भविष्यवाणियां की हैं, उनमें अक्सर टेक्नोलॉजी और बढ़ते तनाव को लेकर चेतावनियां दी गई हैं।
सैलोमे ने एक ऐसे युद्ध की बात की है, जो ड्रोन और साइबर हमलों से लड़ा जाएगा। ईरान में सरकार विरोध को रोकने के लिए सरकार ने इंटरनेट बंद कर दिया है। अब कई लोग इसे एथोस सैलोमे की उसी भविष्यवाणी से जोड़ रहे हैं। इसमें उन्होंने खामोश युद्ध की भविष्यवाणी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
क्या सच हो रही हैं जीवित नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियां?
- फोटो : Instagram/athos_salome
नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी की चर्चा
नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी मधुमक्खियों के बड़े झुंड को लेकर एथोस सैलोमे की आधुनिक व्याख्या की भी चर्चा हो रही है। ब्राजील के भविष्यवक्ता के मुताबिक, इसका मतलब डिजिटल जन-आंदोलन से है। इसका मतलब है कि सोशल मीडिया के जरिए लोगों का एक साथ जुड़ना।
आंदोलन में इंटरनेट बंद होने के बाद भी ऑनलाइन माध्यमों पर निर्भर हैं, इसे उसी संकेत के रूप में देखा जा रहा है। एथोस सैलोमे ने अदृश्य जंग पर जोर दिया है, जिसमें साइबर हमले और EMP जैसी टेक्नोलॉजी शामिल है।
Zara Hatke: इस देश में स्ट्रीटलाइट का रंग बदल कर दिया लाल? वजह जानकर दंग रह जाएंगे

4 of 5 क्या सच हो रही हैं जीवित नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियां? - फोटो : Instagram/athos_salome
मिडिल ईस्ट को लेकर क्या कहा है?
एथोस सैलोमे की भविष्यवाणियों में मिडिल ईस्ट में चल रही अस्थिरता किसी अंत का संकेत नहीं है, लेकिन एक बड़े वैश्विक संघर्ष की शुरुआत है। उनका कहना है कि नए साल में ईरान और इजराइल के बीच युद्ध का तरीका बदल जाएगा। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस व ड्रोन जैसी टेक्नोलॉजी का अधिक इस्तेमाल होगा।
एथोस सैलोमे ने यह भी दावा किया था कि ईरान के किसी ठिकाने पर परमाणु हमला सकरता है, लेकिन अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की जा सकी है। कुछ लोगों का मानना है कि आने वाले समय के लिए यह खतरनाक चेतावनी है।
Viral Video: शिकार करने पहुंचे लकड़बग्घे को हिप्पो ने सिखाया ऐसा सबक, वीडियो देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे
विज्ञापन
5 of 5
क्या सच हो रही हैं जीवित नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियां?
- फोटो : Instagram/athos_salome
क्या भविष्यवाणियों का वेनेजुएला से हैं संबंध?
अमेरिका की सेना ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को गिरफ्तार किया, तो सैलोमे की भविष्यवाणियों ने रफ्तार पकड़ ली। एथोस सैलोमे की उन भविष्यवाणियों से जोड़ा जा रहा है, जिनमें उन्होंने कहा था कि डोनाल्ड ट्रंप संसाधनों पर कब्जा करके चीन और रूस को चुनौती दे सकते हैं।
सैलोमे ने भविष्यवाणी में कहा था कि धीरे-धीरे दुनिया ऐसे दौर में जा रही है, जहां पर ताकत खुली राजनीति से नहीं, बल्कि दबाव डालकर कराए गए समझौतों और छिपी आर्थिक व्यवस्थाओं के जरिए दिखाई देगी। उन्होंने इसे भू-राजनीतिक माफिया सिस्टम कहा था।
सैलोमे ने चेतावनी देते हुए कहा था कि वेनेजुएला संकट का असर पूर दक्षिण अमेरिका पर होगा। उन्होंने कहा था कि बड़े पैमाने पर पलायन होगा। इससे ब्राजील जैसे देशों पर गंभीर दबाव बन सकता है। Load More विज्ञापन अगली फोटो गैलरी देखें
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking updates from Bizarre and more reports in Hindi.
विज्ञापन विज्ञापन