Attention Noida Residents: A Young Man Drowned In The Yamuna River During Idol Immersion; Search Operation Is Underway. - Delhi News
नई दिल्ली। मयूर विहार स्थित चिल्ला पुलिस पॉकेट के पास मूर्ति विसर्जन के दौरान एक युवक कोंडली नहर में डूब गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद बोट क्लब के करीब 15 गोताखोरों ने युवक की तलाश शुरू की लेकिन अभी तक युवक का कोई सुराग नहीं मिला है। सोमवार को भी तलाश जारी रहेगी।
और पढ़ें
Trending Videos
यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं
पुलिस अधिकारी ने बताया कि विकास परिवार के साथ हरोला गांव नोएडा में रहता है। वह इलेक्ट्रिक का काम करता है। शनिवार रात वह अपने अन्य साथियों के साथ चिल्ला स्थित कोंडली नहर में सरस्वती पूजा के बाद मूर्ति विसर्जन के लिए आया हुआ था। विसर्जन के दौरान गहरे पानी में चले जाने से वह डूब गया। घटना की जानकारी मिलते ही बोट क्लब के इंचार्ज हरीश कुमार 15 गोताखोरों को लेकर मौके पर पहुंच गए। रात करीब 12.30 बजे तक तलाशी अभियान चला लेकिन विकास का पता नहीं चल सका। हरीश कुमार ने बताया कि रविवार सुबह करीब 6:15 बजे दोबारा तलाशी अभियान शुरू की गई लेकिन युवक का पता नहीं चल सका। उन्होंने बताया कि जब तक शव का पता नहीं चलेगा, तलाशी अभियान जारी रहेगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन