Australian Open:शीर्ष वरीयता प्राप्त एरिना सबालेंका क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं, कनाडा की इस खिलाड़ी को हराया - Top Seed Aryna Sabalenka Surges Past Teenager Victoria Mboko Into Australian Open Quarter-finals
विस्तार Follow Us
शीर्ष वरीयता प्राप्त एरिना सबालेंका ने रविवार को कनाडा की नंबर 17 विक्टोरिया एमबोको को 6-1, 7-6 (1) से हराकर वर्ष के पहले ग्रैंडस्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन के महिला एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। वर्ष के पहले ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट में पिछले चार वर्षों में तीसरा खिताब जीतने की कवायद में लगीं सबालेंका ने अपनी दमदार सर्विस का शानदार नमूना पेश करते हुए कनाडा की 19 वर्षीय खिलाड़ी को केवल 31 मिनट में हरा दिया।
और पढ़ें
Trending Videos
यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं
सबालेंका का ग्रैंडस्लैम करियर
सबालेंका दूसरे सेट में उतनी हावी नहीं रहीं और उन्होंने कुछ बेजा गलतियां की। इस सेट में एमबोको ने अच्छा खेल दिखाया। सबालेंका ने दूसरे सेट में 4-1 की बढ़त बनाई, लेकिन 5-4 की बढ़त के बावजूद तीन मैच प्वाइंट गंवा दिए। एमबोको ने धीरे-धीरे लय वापस हासिल कर ली और मैच को टाईब्रेकर तक ले गईं, लेकिन सबालेंका ने अंत में दबदबा कायम कर लिया। सबालेंका की टाईब्रेक में यह लगातार 20वीं जीत थी। सबालेंका ने 2023 और 2024 में यह ग्रैंडस्लैम जीता था और पिछले साल मैडिसन कीज के खिलाफ उपविजेता रही थीं। बेलारूस की इस खिलाड़ी ने अमेरिकी ओपन में भी दो खिताब भी जीते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी 27 वर्षीय सबालेंका ने युवा एमबोको के बारे में कहा, वह इतनी कम उम्र में एक अद्भुत खिलाड़ी हैं। टूर पर इन युवा खिलाड़ियों को आगे बढ़ते देखना अविश्वसनीय है। उसने मेरे सामने कड़ी चुनौती पेश की। मुझे खुशी है कि मैं मैच जीतने में सफल रही।