Baghpat:कमरे में जलकर कोयला बन गया युवक, पुलिस ने दरवाजा तोड़कर निकाला शव, हत्या या कुछ और; उलझी गुत्थी - Baghpat: Young Man Burnt Into Coal, Landlord Called Police, Broke The Door And Took Out The Body
विस्तार Follow Us
बागपत जिले के खुब्बीपुर निवाड़ा गांव में किराए के मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का अधजला शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान अनिल पुत्र चंद किशोर के रूप में हुई है, जो मूल रूप से सरसली गांव का रहने वाला था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
और पढ़ें
Trending Videos
यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं
अनिल बागपत औद्योगिक क्षेत्र में स्थित ब्रेड बनाने वाली फैक्ट्री में काम करता था। वह पिछले लगभग तीन महीनों से मुस्तकिम नामक व्यक्ति के मकान में अकेला किराए पर रह रहा था।
घटना का तब खुलासा हुआ, जब मकान मालिक मुस्तकिम ने अनिल से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उसका मोबाइल फोन बंद मिला। संपर्क न होने पर मकान मालिक को अनहोनी की आशंका हुई, जिसके बाद उन्होंने स्थानीय पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही बागपत कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची।
विज्ञापन विज्ञापन
बंद कमरे से मिला शवपुलिस ने जब मौके का मुआयना किया तो पाया कि युवक का कमरा अंदर से बंद था। पुलिस ने दरवाजा तोड़ा और अंदर प्रवेश किया। कमरे के अंदर का दृश्य भयावह था। अनिल का लगभग 95 प्रतिशत जला हुआ शव मिला। शव के नीचे एक मोबाइल फोन भी पड़ा था, जो पूरी तरह से जल चुका था। अनिल करीब 38-40 साल का था।
जांच जारी, कारणों का खुलासा नहीं
फिलहाल, कमरे में आग लगने के कारणों का स्पष्ट रूप से पता नहीं चल सका है। यह भी स्पष्ट नहीं है कि युवक की मौत हादसे में आग लगने से हुई, किसी ने जलाया या खुद आग लगाई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के संबंध में सीओ और कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर विस्तृत जांच-पड़ताल की है। पुलिस मामले की तह तक पहुंचने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। इस घटना ने स्थानीय लोगों में भय और आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है।