Barabanki Big News Story,चंदौली में कार सवार बदमाशों ने किसान को मारी गोली, मचा हड़कंप - chandauli farmer tejbali chauhan shot by car-borne miscreants panic in the area - Chandauli News

Barabanki Big News Story,चंदौली में कार सवार बदमाशों ने किसान को मारी गोली, मचा हड़कंप - chandauli farmer tejbali chauhan shot by car-borne miscreants panic in the area - Chandauli News
अमित कुमार, चंदौली:

उत्तर प्रदेश के चंदौली में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब लोगों ने गोली चलने की आवाज सुनी। पता चला कि एक किसान को गोली मारी गई। आनन-फानन में घायल को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार देकर घायल को वाराणसी रेफर कर दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस घटना की जांच करने सहित आगे की कार्रवाई में जुटी है।

मामला जिले के इलिया थाना क्षेत्र के डेहरी खुर्द गांव का है। बताया जा रहा है कि रविवार की देर शाम तेजबली चौहान को कार सवार बदमाशों ने गोली मार दी। तेजबली, साइकिल सवार होकर कहीं जा रहे थे। हालांकि, उक्त गोलीकांड के पीछे पहले झगड़ा और बाद में गोली मारने की चर्चा जोरों पर है।गोली चलते ही मौके पर हड़कंप की स्थिति उत्पन्न हो गई। गोली सीधे जाकर तेजबली के पेट मे लगी। आनन-फानन में घायल तेजबली को जिला चकिया संयुक्त अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल के डॉक्टरों ने पहले घायल को प्राथमिक उपचार दिया और बाद में उसे वाराणसी स्थित ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।

गोलीकांड की जानकारी मिलते ही सीओ चकिया रघुराज ने पुलिस के साथ मौके का जायजा लिया। इस संबंध में इलिया पुलिस ने बताया कि काले रंग की किसी कार सवार ने तेजबली को गोली मारी है। घायल का इलाज चल रहा है। हमलावर को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

View Original Source