Bareilly News:नगर निगम ने 250 मकानों पर लगाए लाल निशान, लोग बोले- जान दे देंगे, बुलडोजर नहीं चलने देंगे - Municipal Corporation Marked 250 Houses With Red Marks In Bareilly
विस्तार Follow Us
बरेली के सीबीगंज क्षेत्र में खलीलपुर वार्ड 22 में निगम निगम ने सड़क चौडीकरण के लिए 250 ज्यादा मकानों व दुकान पर लाल क्रॉस का निशान लगा दिए हैं। निगम की अचानक हुई कार्रवाई से लोगों में आक्रोश है। उनका कहना है कि हम कई पीढ़ियों से यहां रह रहे हैं, लेकिन आज तक नगर निगम ने कोई नोटिस नहीं दिया। अगर मकान पर बुलडोजर चलेगा तो वे सड़क पर आ जाएंगे।
और पढ़ें
Trending Videos
यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं
खलीलपुर रोड के निवासियों का दावा है कि यह कोई नई बसी कॉलोनी नहीं है, बल्कि आजादी के पहले से लोग यहां रहते हैं। बुजुर्गों का कहना है कि उनकी कई पीढ़ियां यहीं पली-बढ़ी हैं और उनके पास मकानों के पुख्ता कानूनी दस्तावेज हैं। स्थानीय निवासियों ने नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए इसे तानाशाही करार दिया है। उनका तर्क है कि जिस जमीन को निगम अचानक अपना बता रहा है, वहां वे 70-80 वर्षों से काबिज हैं और नियमित रूप से निगम के टैक्स का भुगतान कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क का किया जाएगा चौड़ीकरण
रामपुर रोड पर सीबीगंज थाने के आगे बने हनुमान मंदिर से एक रोड मोहल्ले में जा रही है, जिसकी चौड़ाई 12 मीटर है, चौड़ाई कम होने से यहां दिन जाम की स्थिति बनी रहती है, जिसे देखते हुए उसकी चौड़ाई 16 मीटर की जानी है। नगर निगम ने कुछ दिन पहले नाप जोख करके करीब 250 से अधिक मकानों पर लाल निशान लगा दिए हैं।
स्थानीय लोगों को कहना है कि निगम ने निशान लगाने से पहले किसी से कुछ पूछा नहीं है, सिर्फ नाप जोख कर निशान लगा दिए। पूरी बस्ती अब एकजुट होकर इस कार्रवाई के खिलाफ खड़ी हो गई है। लोगों का साफ कहना है कि उन्होंने जीवन भर की जमा-पूंजी इन घरों में लगा दी है। यदि जबरन बुलडोजर चलाया गया, तो वे जान दे देंगे लेकिन अपना आशियाना नहीं टूटने देंगे।

घरों पर लगे लाल निशान
- फोटो : संवाद
इलाके में रौष का माहौल
नगर निगम की कार्रवाई से क्षेत्र में रौष का माहौल है और लोग इस मामले को लेकर कानूनी लड़ाई लड़ने और बड़े आंदोलन की रूपरेखा तैयार कर रहे हैं। कुछ दिन पहले ही यहां पर नया नाला बनाया गया जिसकी गुणवत्ता को लेकर भी लोगों सवाल उठाए और कहा कि नाले से उनका मकान पीछे आ रहा है लेकिन उसके बाद भी निशान लगाए गए हैं।
दो लोगों से झगड़े से शुरू हुआ था विवाद
पूरे विवाद का कारण सरकारी जगह पर बनाया गया टैंक था, जिस लेकर विवाद शुरू हुआ। एक पक्ष से दूसरे पक्ष की शिकायत की, जिस पर टीम ने उसे रास्ते से तोड़ दिया। जिसमें बाद दूसरे पक्ष ने निगम से शिकायत करते हुए कहा कि कुछ लोगों को मकान सरकारी भूमि पर बना हुआ है, जिसकी नाप जोख कराई जाए, जिसके बाद नापजोख कर निशान लगाए गए।

राजेश कुमार, वीरपाल यादव, अशोक कुमार
- फोटो : संवाद
स्थानीय लोगों ने क्या कहा
राजेश कुमार ने कहा कि नगर निगम ने बिना बताए इस तरह कार्रवाई की है जो सरासर गलत है। हम लोग दशकों से यहां रह रहे हैं। वीरपाल यादव ने कहा कि हम लोग किसी भी हाल में अपना मकान टूटने नहीं देंगे, हमारे पास मकान के कागज मौजूद हैं। अशोश कुमार ने कहा कि कई पीढ़ियों से खलीलपुर रोड पर रह रहे हैं, आज तक कोई निगम को परेशानी नहीं हुई, अब अचानक कार्रवाई क्यों हो रही है।

लालमन सिंह और गौतम यादव
- फोटो : संवाद
लालमन सिंह ने कहा कि अगर निगम से कार्रवाई करी तो हम लोग कोर्ट जाएंगे। नगर निगम की ये तानाशाही नहीं चलने देंगे। गौतम यादव ने कहा कि नगर निगम अगर बुलडोजर चलाएगा तो हम सड़क पर उतर कर विरोध करेंगे, लेकिन मकान नहीं टूटने देंगे। रजनेश यादव ने कहा कि जब रोड पर नाला बना तो निगम को सड़क चौड़ी करने की याद क्यों नहीं रही, रोड चौड़ी होने से ज्यादा अतिक्रमण हटाने की जरूरत है।