Bareilly News:'खेत हमारा फसल हमारी तो कर्ज क्यों? प्रवीण तोगड़िया ने उठाया सवाल, दिया यह नारा - Praveen Togadia Addressed The Public Meeting In Bareilly
अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदू मारा जा रहा है। यह 14 वर्षों से वहां हो रहा है। 90 साल पहले कश्मीरी घाटी में हमने देखा था। हिंदू सुरक्षित नहीं है। हमने रामंदिर बना दिया। ताज और तख्त भी बदल गए। अब आगे क्या? तोगड़िया ने रविवार को बरेली के राजेंद्रनगर में एक कार्यक्रम को संबोधित किया।
और पढ़ें
Trending Videos
यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं
तोगड़िया ने कहा कि हमारा संकल्प अब हिंदू ही आगे, सुरक्षित हिंदू, समृद्धि हिंदू, सम्मानयुक्त हिंदू। उन्होंने कहा कि सस्ती शिक्षा हमारा अधिकार है। सबको रोजगार मिलना चाहिए। कहा कि खेत हमारा, फसल हमारी तो कर्ज क्यों? किसानों को फसलों के सही दाम नहीं मिल रहे। तोगड़िया ने नारा दिया कि किसानों को फसल के दाम अब यही हैं हमारे राम।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि हमारे घर से बड़ा घर हमारे भगवान का होना चाहिए। राम मंदिर बनाने के लिए आठ करोड़ हिंदुओं ने सवा रुपया दिया है। यह मंदिर किसी व्यक्ति के पैसे से नहीं बना है। उन्होंने कहा कि दुनिया में 17 सौ वर्ष पहले सबसे समृद्धि राष्ट्र भारत था। उस वक्त शिक्षा का केंद्र भारत था। हमने दुनिया को शून्य दिया। अब दुनिया से सबसे समृद्धि देश अमेरिका है।