Basant panchami 2026 Rashifal | Basant panchami 2026 : बसंत पंचमी पर राजयोग का महासंयोग, देवी सरस्वती की कृपा का लाभ पाएंगी कर्क समेत 5 राशियां, यह उपाय लाभदायक
बसंत पंचमी पर इस बार ग्रहों का बहुत ही शुभ संयोग बन रहा है। बसंत पंचमी का पर्व 23 जनवरी को मनाया जाएगा। इस बार बसंत पंचमी पर एक साथ 5 राजयोग का संयोग बनने वाला है। इस समय मकर राशि में एक साथ चार ग्रह गोचर कर रहे हैं बुध, शुक्र, सूर्य और मंगल एक साथ मकर राशि में गोचर करते हुए राजयोग बना रहे हैं। बुध और सूर्य की युति से बुधादित्य राजयोग, शुक्र और बुध की युति से लक्ष्मी नारायण राजयोग, मंगल इस समय अपनी उच्च राशि मकर में मौजूद है। जिससे रूचक राजयोग बना है। वहीं बसंत पंचमी पर चंद्रमा मीन राशि में गोचर करेंगे और गुरु मिथुन राशि में गोचर कर रहे हैं दोनों एक दूसरे से केंद्र भाव में रहकर गजकेसरी राजयोग बनाएंगे। वहीं, इस दिन शिवयोग के संयोग भी बनेगा। बसंत पंचमी पर बने ग्रहों के इस शुभ योग से कर्क, मीन सहित 5 राशियों की किस्मत चमकने वाली है। इन राशियों को धन संपत्ति का लाभ तो मिलेगा ही ज्ञान और समाज में मान सम्मान मिलेगा।
बसंत पंचमी 2026, कर्क राशि मिलेगा भाग्य का साथ
कर्क आपकी राशि के स्वामी चंद्रमा गुरु के साथ मिलकर गजकेसरी राजयोग बना रहे हैं और आपके 9वें भाव में यब राजयोग बन रहा है। ऐसे में आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। अब आपके ज्ञान में वृद्धि होगी। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए यह समय विशेष फलदायी रहेगा। उन्हें मान सम्मान तो मिलेगा। ही साथ ही उनकी किस्मत पूरी तरह उनका साथ देगी। आपको पिता का साथ मिलेगा। पैतृक संपत्ति से आपको अच्छा लाभ मिलेगा। साथ आपका ध्यान अब अध्यात्म की तरफ आपका रुझान अधिक रहने वाला है। आपको अब अपने काम के लिए एक नई पहचान मिलेगी।
उपाय : पीली वस्तुओं का दान करें
बसंत पंचमी 2026, कन्या राशि को मिलेगा मेहनत का फल
कन्या राशि के स्वामी बुध आपके पंचम भाव में बैठकर आपको लाभ दिलाएंगे। इस समय आपको मानसिक सुकून मिलेगा। अब आप खुद को संतुष्ट और तनाव से मुक्ति महसूस करेंगे। साथ ही संतान की तरफ से कोई सुखद समाचार भी आपको मिल सकता है। जिसका इंतजार आप काफी लंबे समय से कर रहे थे। जो लोग क्रिएटिव फिल्ड से जुड़े हैं उन्हें लाभ मिल सकता है। साथ ही आपको अपने पुरानी मेहनत का लाभ आपको अब मिलेगा।
उपाय : भगवान गणेश को दूर्वा अर्पित करें।
बसंत पंचमी 2026, धनु राशि मिलेगा धन लाभ
इस समय धनु राशि के जातकों पर गुरु की दृष्टि है। साथ ही राशि स्वामी गुरु की सप्तम दृष्टि आपकी राशि पर रहेगी और राशि से द्वितीय भाव में बुधादित्य, लक्ष्मी नारायण और रुचक राजयोग बना है। ऐसे में धनु राशि के लोगों को लाभ मिलने की अच्छी संभावनाएं हैं। आप इस अवधि में अच्छा धन लाभ हासिल कर लेंगे। साथ ही अपनी वाणी के बल पर आप लोगों के मन आसानी से जीत लेंगे। साथ ही आज आपके लिए आय के नए स्रोत भी बन सकते हैं।
उपाय : केले और चने की दाल का दान करें।
बसंत पंचमी 2026, मकर राशि मिलेगा धन संपत्ति का सुख
मकर राशि में ही एक साथ बुधादित्य, लक्ष्मी नारायण राजयोग और रुचक राजयोग बन रहा है। ऐसे में मकर राशि के लोगों को ज्ञान की प्राप्ति होगी साथ ही धन संपत्ति के सुख भी मिल सकता है। जो लोग सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं उन्हें इस अवधि में सफलता मिल सकती है। जो लोग कोई नया काम शुरू करने का मन बना रहे हैं। उनके लिए भी यह समय विशेष लाभकारी रहेगा। इस अवधि में शुरू किए गए काम से आपको अच्छा लाभ मिल सकता है।
उपाय : सुंदरकांड का पाठ नियमित करें
बसंत पंचमी 2026, मीन राशि मिलेगा मेहनत का पूरा फल
मीन राशि में चंद्रमा गोचर करेंगे और गुरु के साथ केंद्र भाव में रहकर गजकेसरी राजयोग का निर्माण करेंगे। ऐसे में गजकेसरी राजयोग से मीन राशि के लोगों को चौतरफा लाभ मिलेगा। आपके जो भी काम पिछले काफी समय से अटके हुए थे। अब वह धीरे धीरे पूरे होंगे और आपको मान सम्मान और धन प्राप्ति होगी। आपको अब अपनी क्षमताओं से लाभ मिलने की प्रबल संभावनाएं हैं। नौकरीपेशा लोगों को अब अपनी मेहनत का फल मिलेगा।
उपाय : गुरुवार को चने की दाल का दान करें।