Beef Scandal: Slaughterhouse Owner Aslam Chamda Sent To Jail, Close Associates To Be Questioned. - Bhopal News

Beef Scandal: Slaughterhouse Owner Aslam Chamda Sent To Jail, Close Associates To Be Questioned. - Bhopal News

विस्तार Follow Us

राजधानी भोपाल में नगर निगम के स्लॉटर हाउस से गोमांस की कथित सप्लाई के मामले में आरोपी संचालक असलम चमड़ा को रविवार दोपहर गोपनीय तरीके से अदालत में पेश किया गया। कोर्ट के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया है। असलम तीन दिन की पुलिस रिमांड पर था। एसआईटी (विशेष जांच टीम) ने रिमांड के दौरान उससे कई अहम जानकारियां जुटाई हैं। हालांकि, पुलिस का आरोप है कि पूछताछ के दौरान असलम ने कई सवालों पर गुमराह करने की कोशिश की।

और पढ़ें loader Trending Videos यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं

विदेशों में मांस सप्लाई की बात स्वीकार
असलम ने विदेशों में मांस सप्लाई करने की बात तो स्वीकार की है, लेकिन उसने मांस को गाय का बताने से इनकार किया है। उसका कहना है कि वह केवल स्लॉटर हाउस का संचालन करता था। साथ ही उसने यह भी स्वीकार किया कि मृत गायों को उठाने का ठेका उसके पास था। विज्ञापन विज्ञापन

ये भी पढ़ें-गोमांस सप्लाई नेटवर्क में सरकारी कनेक्शन, नगर निगम इंजीनियर से एसआईटी की पूछताछ, बड़ी चेन उजागर

गोहत्या से इनकार, कंटेनर को नहीं माना अपना
असलम ने पुलिस के सामने गोहत्या किए जाने के आरोपों को नकारते हुए कहा कि उसके स्लॉटर हाउस में केवल मांस की पैकेजिंग हुई थी। पीएचक्यू के सामने पकड़े गए मांस से भरे कंटेनर को भी उसने अपना मानने से इनकार किया है। उसका दावा है कि मांस आगरा की एक कंपनी द्वारा उपलब्ध कराया गया था।

अब करीबियों और साझेदारों से पूछताछ
असलम से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस अब उसके करीबियों, बिजनेस पार्टनर्स और कर्मचारियों से पूछताछ करेगी। एसआईटी ने इस मामले में कोर्ट से रिमांड बढ़ाने की मांग नहीं की।

अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग तेज
गोमांस मामले की जांच एसआईटी द्वारा की जा रही है। इस बीच, महापौर और नगर निगम अधिकारियों की भूमिका को लेकर कांग्रेस ने प्रदर्शन तेज कर दिया है। वहीं, हिंदूवादी संगठनों ने संबंधित अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग पर अड़े रहने की चेतावनी दी है।

विज्ञापन विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking updates from India News and more reports in Hindi.

View Original Source