Bharat Ratna :नीतीश के बाद अब लालू यादव के लिए उठी भारत रत्न की मांग, तेज प्रताप के साथ खेसारी ने कही यह बात - Bihar News : Demand Bharat Ratna For Rjd Party Lalu Yadav By Tej Pratap Yadav Khesari Lal After Nitish Kumar
विस्तार Follow Us
बिहार की राजनीति में भारत रत्न को लेकर घमासान मच गया है। परिवार और पार्टी से निष्कासित जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने आज अपने पिता और राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के लिए भारत रत्न की मांग कर दी है। यह मांग तब की गई है जब जदयू नेता के सी त्यागी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान देने की मांग की। तेज प्रताप यादव का कहना है कि चूंकि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश और लालू प्रसाद यादव दोनों भाइयों की तरह रहे हैं, इसलिए दोनों को एक साथ यह सम्मान मिलना चाहिए।
और पढ़ें
Trending Videos
यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं