Bhojpur News: Spanish Guest Dances At Saraswati Puja Pandal, Ara Immersed In Bhojpuri Devotion - Bihar News
विस्तार Follow Us
आरा के सिंगही स्थित मां सरस्वती पूजा पंडाल में उस समय विशेष दृश्य देखने को मिला, जब स्पेन से घूमने आई एक महिला पर्यटक भोजपुरी भक्ति संगीत पर झूम उठीं। मां सरस्वती की प्रतिमा के समीप उनका सहज नृत्य पंडाल में मौजूद लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया।
और पढ़ें
Trending Videos
यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं
भोजपुरी गीतों पर विदेशी मेहमान का नृत्य
ढोल, झाल और पारंपरिक भोजपुरी गीतों के बीच विदेशी महिला खुद को रोक नहीं सकीं और नृत्य करने लगीं। उनके साथ मौजूद दो अन्य विदेशी महिलाएं भी ताल से ताल मिलाती नजर आईं। इस दौरान पूजा पंडाल में उत्सव का माहौल और अधिक जीवंत हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चों की भागीदारी से बढ़ा उत्साह
नृत्य के दौरान छोटे-छोटे बच्चे भी विदेशी मेहमानों के साथ थिरकते दिखे। बच्चों और विदेशी पर्यटकों की यह साझा भागीदारी पंडाल में मौजूद लोगों के चेहरे पर मुस्कान ले आई और माहौल को और आनंदमय बना दिया।
पढ़ें- Bihar News: सरस्वती विसर्जन में लापरवाही बनी जानलेवा, डूबने से युवक की मौत
विदेशी महिला का भावपूर्ण नृत्य देखकर आसपास मौजूद लोगों की भीड़ जुट गई। लोग इस अनोखे दृश्य को अपने मोबाइल कैमरों में कैद करते नजर आए। यह पल श्रद्धा और सांस्कृतिक अपनत्व का प्रतीक बन गया।
भोजपुरी संस्कृति की वैश्विक पहचान
स्थानीय लोगों ने कहा कि यह दृश्य बताता है कि भोजपुरी संस्कृति और भारतीय भक्ति परंपरा की खुशबू सरहदों से परे लोगों को जोड़ती है। स्पेन से आई महिला पर्यटक ने मां सरस्वती की पूजा-अर्चना कर भारतीय संस्कृति के प्रति सम्मान भी जताया।
विज्ञापन विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking headlines from India News and more updates in Hindi.