बीजेपी के मकर संक्रांति के उत्सव में पहुंचे पवन सिंह, स्टेज से गाया खास गीत; बोले- ‘आज दही चूड़ा खाए के बा’ - Bhojpuri Star Pawan Singh Celebrates Makar Sankranti At Bjp Head Office In Delhi Sing A Song For Pm Modi
विस्तार Follow Us
देश के कई हिस्सों में आज मकर संक्रांति का पर्व मनाया जा रहा है। इस मौके पर कई जगह कार्यक्रम भी हो रहे हैं। इसी क्रम में राजधानी दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय पर भी मकर संक्रांति के पर्व में एक कार्यक्रम हुआ। इस कार्यक्रम में भाजपा नेता और भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह ने भी शिरकत की। इस मौके पर पवन सिंह ने स्टेज पर परफॉर्मेंस देते हुए गाना भी गाया।
और पढ़ें
Trending Videos
यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं
बीजेपी और मोदी की जीत को पवन सिंह ने किया याद
पवन सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इस वीडियो में पवन सिंह स्टेज पर माइक लिए खड़े हैं और बीजेपी की जीत पर गाना गा रहे हैं। वो बीजेपी और पीएम मोदी की बंपर जीत पर एक गीत गा रहे हैं और स्टेज से ‘जय श्रीराम’ का नारा भी लगा रहे हैं। स्टेज पर उनके साथ बाकी लोग भी नजर आ रहे हैं। सबके साथ में एक लाल रंग गमछा या चोली भी है। पवन सिंह मोदी और योगी की बंपर जीत का नारा लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
#WATCH | Delhi: Actor-singer and BJP leader Pawan Singh sings a song at Delhi BJP Office as the party leaders celebrate on the occasion of Makar Sankranti. pic.twitter.com/HY8rrraLAw
— ANI (@ANI) January 14, 2026
पवन सिंह ने दीं मकर संक्रांति की शुभकामनाएं
इसके अलावा पवन सिंह का एक और वीडियो भी सामने आया है। इसमें वो लोगों को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दे रहे हैं। इसके साथ ही वो कह रहे हैं कि ‘आज दही चूड़ा खाए के बा, खिवाये के बा।’ पवन सिंह के ये दोनों ही वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हैं।
#WATCH | Delhi: Actor-singer and BJP leader Pawan Singh says, "Wishing everyone a very Happy Makar Sankranti... Dahi-chura khaaye ke ba, khiyave ke ba..." https://t.co/n6jbREE0La pic.twitter.com/QyogTzvSJM
— ANI (@ANI) January 14, 2026
यह खबर भी पढ़ेंः ‘पराशक्ति’ की टीम ने पीएम मोदी के साथ दिल्ली में मनाया पोंगल, शिवकार्तिकेयन बोले- ‘हमारा मकसद सभी तक पहुंचना’
‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में नजर आए थे पवन
हाल ही में पवन सिंह कपिल शर्मा के शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में पहुंचे थे। इस दौरान उनके साथ मनोज तिवारी और दिनेश लाल यादव निरहुआ भी नजर आए थे। शो में पवन सिंह ने काफी मस्ती की थी और डांस भी किया था। इस दौरान पवन सिंह ने बताया था कि वो काले रंग से दूर रहते हैं। इसलिए वो काले रंग के कपड़े पहनने से भी परहेज करते हैं।