Bihar:गणतंत्र दिवस पर मैंगो मैन का तिरंगा संदेश, पेश की 1100 पेड़ों से देशभक्ति और पर्यावरण संरक्षण की मिसाल - Katihar Mango Man Kalidas Banerjee Tricolour Garden Environment Protection Republic Day

Bihar:गणतंत्र दिवस पर मैंगो मैन का तिरंगा संदेश, पेश की 1100 पेड़ों से देशभक्ति और पर्यावरण संरक्षण की मिसाल - Katihar Mango Man Kalidas Banerjee Tricolour Garden Environment Protection Republic Day

विस्तार Follow Us

गणतंत्र दिवस के अवसर पर बिहार के कटिहार जिले से देशभक्ति और पर्यावरण संरक्षण का एक अनोखा संदेश सामने आया है। यहां “मैंगो मैन” के नाम से प्रसिद्ध किसान कालीदास बनर्जी ने अपने 10 एकड़ के बागान में लगे करीब 1100 आम, लीची और कटहल के पेड़ों को तिरंगे के रंग में रंगकर सभी का ध्यान आकर्षित किया है।

और पढ़ें loader Trending Videos यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं

कालीदास बनर्जी ने अपने बागान में केसरिया, सफेद और हरे रंग से तिरंगे की आकृति बनाई है, साथ ही बीच में अशोक चक्र भी उकेरा गया है। इस पूरे कार्य को पूरा करने में उन्हें करीब 15 दिनों का समय लगा। उन्होंने बताया कि तिरंगा हर भारतीय की शान है और इसी शान के माध्यम से वह लोगों को पेड़-पौधों के संरक्षण का संदेश देना चाहते हैं।

विज्ञापन विज्ञापन
 

पढ़ें- Bihar: घर में जा घुसा बेकाबू ट्रैक्टर, हादसे में तीन लोग घायल; गुस्साए लोगों ने चालक को पेड़ से बांधकर पीटा

कालीदास बनर्जी ने यह भी बताया कि पेड़ों को रंगते समय उपयोग किए गए रंगों में कीटनाशक दवाइयों का मिश्रण किया गया है, ताकि फलों पर किसी प्रकार के कीटों का असर न पड़े। कृषि क्षेत्र में राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर कई पुरस्कार प्राप्त कर चुके कालीदास बनर्जी अपने इस अनोखे पर्यावरण संरक्षण अभियान को लेकर इन दिनों चर्चा में हैं।

उनका मानना है कि जब लोग पेड़ों को तिरंगे से जुड़ा हुआ देखेंगे, तो उन्हें काटने से पहले जरूर सोचेंगे। उनके इस प्रयास को लोग देशभक्ति और पर्यावरण संरक्षण के बेहतरीन उदाहरण के रूप में देख रहे हैं।

View Original Source