Bjp:निशिकांत दुबे के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की शिकायत लोकपाल ने खारिज की, अमिताभ ठाकुर ने लगाए थे ये आरोप - Lokpal Scraps Corruption Complaint Against Bjp Mp Nishikant Dubey By Ex-ips Officer Amitabh Thakur

Bjp:निशिकांत दुबे के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की शिकायत लोकपाल ने खारिज की, अमिताभ ठाकुर ने लगाए थे ये आरोप - Lokpal Scraps Corruption Complaint Against Bjp Mp Nishikant Dubey By Ex-ips Officer Amitabh Thakur

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायत खारिज हो गई है। एक्टिविस्ट के तौर पर अमिताभ ठाकुर ने आरोप लगाया था कि निशिकांत दुबे और उनकी पत्नी के पास ज्ञात आय से अधिक संपत्ति है। लोकपाल के सामने लाई गई इस शिकायत को खारिज करते हुए लोकपाल ने कहा है कि शिकायत आधार हीन और तथ्यों से परे थी। संस्था ने यह भी कहा है कि शिकायत को देखकर यह लगता है कि यह स्वयं सांसद की बजाय उनकी पत्नी को कटघरे में खड़े करने के इरादे से दाखिल की गई थी। 

और पढ़ें loader Trending Videos यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं

अपने 134 पेज के ऑर्डर में लोकपाल ने कहा है कि अमिताभ ठाकुर ने निशिकांत दुबे पर ये आरोप उन तथ्यों के आधार पर लगाए थे जिसे स्वयं सांसद ने 2009 और 2024 के चुनावी हलफनामे में चुनाव आयोग के सामने पेश किए थे। ठाकुर ने निशिकांत दुबे और उनकी पत्नी की आय में वृद्धि होने के आधार पर ये आरोप लगा दिए थे, जबकि ये जानकारी स्वयं दुबे ने ही लोगों के सामने रखी थी। ठाकुर ने स्वयं सोशल मीडिया पर इस शिकायत के बारे में लोगों को जानकारी दी थी।  विज्ञापन विज्ञापन

लोकपाल ने माना है कि यह संस्था के सामने लाए गए विषयों की गोपनीयता को बनाए रखने के नैतिक मानदंडों का उल्लंघन करता है। इसके बारे में ठाकुर को शो कॉज नोटिस भी जारी किया गया था। संस्था ने इस विषय पर दुबे को ठाकुर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की छूट दी थी। संस्था ने ठाकुर के रवैये की भी कड़ी आलोचना की थी।  

झारखंड के गोड्डा से सांसद निशिकांत दुबे अपनी तेज तर्रार शैली के लिए अक्सर विपक्ष के निशाने पर रहते हैं। अपनी आक्रामक शैली और ठोस तथ्यात्मक आलोचना कर वे कई बार विपक्ष की परेशानी बढ़ा देते हैं। इस विवाद के सामने आने के बाद भी दुबे ने दावा किया था कि उनके निजी-सार्वजनिक जीवन में कुछ भी ऐसा नहीं है जिसको आधार बनाकर इस तरह के आरोप उन पर लगाए जा सकें।  

View Original Source