BMC Election Result LIVE | बीएमसी चुनाव परिणाम 2026: बीएमसी में कौन मारेगा बाजी? यहां मिलेगा महाराष्ट्र के सभी 29 नगर निकायों का चुनाव परिणाम | Maharashtra Elections results, Vote Counting 227 Brihanmumbai municipal corporation wards List, mumbai mahanagar palika nagar nigam chunav parinaam bjp Shiv Sena UBT Congress NCP MNS AIMIM | Jansatta
Go to Live Updates
BMC Chunav Parinam 2026, Vote Counting LIVE Update: महाराष्ट्र के 29 नगर निकायों के लिए मतदान संपन्न हो चुका है। शुक्रवार को इन सभी नगर निकायों के परिणाम घोषित किए जाएंगे। इन नगर निकायों में सबसे ज्यादा फोकस आर्थिक रूप से समृद्ध बीएमसी के चुनाव परिणाम पर रहेगा।
227 सीटों वाली बीएमसी में मुख्य मुकाबला बीजेपी-शिवसेना की महायुति और ठाकरे बंधुओं के गठबंधन के बीच है। साल 2022 में शिवसेना के विभाजन के बाद यह पहला बीएमसी चुनाव है, ऐसे में यह और भी विशेष हो जाता है। अविभाजित शिवसेना ने बीएमसी पर 25 वर्ष तक शासन किया है। बीएमसी के बाद पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ पर सबसे ज्यादा नजर रहेगी। यहां एनसीपी के दोनों गुटों ने गठबंधन कर चुनाव लड़ा।
शुक्रवार को बीएमसी महाराष्ट्र के 893 वार्डों की 2,869 सीटों पर चुनाव लड़ रहे 15,931 उम्मीदवारों के राजनीतिक भविष्य का फैसला होगा। इनमें छत्रपति संभाजीनगर, नवी मुंबई, वसई-विरार, कल्याण-डोंबिवली, कोल्हापुर, नागपुर, मुंबई, सोलापुर, अमरावती, अकोला, नासिक, पिंपरी-चिंचवड़, पुणे, उल्हासनगर, ठाणे, चंद्रपुर, परभणि, मीरा-भायंदर, नांदेड़-वाघाला, पनवेल, भिवंडी-निजामपुर, लातूर, मालेगांव, सांगली-मिराज-कुपवाड़, जलगांव, अहिल्यानगर, धुले, जालना और इचलकरंजी के नगर निकाय शामिल हैं।
Live Updates
Maharashtra BMC Election Result LIVE: महाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव परिणाम के लिए जुड़े रहिए जनसत्ता के साथ...
17:41 (IST) 15 Jan 2026
महाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव परिणाम LIVE: पुणे-चिंचवड़ पर भी रहेगी नजर
महाराष्ट्र के पुणे-चिंचवड़ में एनसीपी के दोनों गुटों ने मिलकर चुनाव लड़ा। यह एनसीपी के विभाजन के बाद पहला ऐसा चुनाव है, जब दोनों दल साथ चुनाव लड़े।
17:37 (IST) 15 Jan 2026
BMC Chunav Parinam 2026 LIVE: बीएमसी में मुख्य मुकाबला महायुति और ठाकरे बंधुओं के बीच
बीएमसी में इस बार मुख्य मुकाबला बीजेपी और शिवसेना की महायुति और ठाकरे बंधुओं के गठबंधन के बीच रहा। शिवसेना के विभाजन के बाद यह पहला बीएमसी चुनाव है।
17:35 (IST) 15 Jan 2026
BMC Election Result LIVE: महाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव संपन्न
महाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव शाम साढ़े पांच बजे मतदान का समय पूरा हो चुका है। राज्य के कुछ वोटिंग सेंटर्स पर अभी मतदाताओं की लाइन लगी हुई है। वोटिंग सेंटर्स के अंदर मौजूद सभी मतदाताओं को मताधिकार का प्रयोग करने दिया जाएगा।
