Boyfriend Murder Girlfriend News,'एक से प्यार दूसरे के साथ घूमना', सिरफिरे बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड को दी खौफनाक मौत, पैर काटकर बोरे में भरा शव - agra crime stories boyfriend murdered his girlfriend - Agra News
ताजनगरी आगरा में जवाहरपुल पर एक युवती का शव बोरे में रखा मिला तो सनसनी फैल गई।पुलिस ने सर्विलांस के जरिए आरोपी बॉयफ्रेंड को अरेस्ट कर लिया है। हत्यारोपी के कबूलनामे के मुताबिक उसने शुक्रवार को अपने ऑफिस में बुलाकर अपनी गर्लफ्रेंड की गला रेत कर हत्या कर दी थी और फिर शव को बोरे में भरने की कोशिश में पैर काटकर शव को बोरे में भरा और फिर स्कूटी पर शव ले जाकर यमुना पुल पर फेंक दिया।
मामला ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र के पार्वती विहार का है।शुक्रवार रात एक बजे पुलिस कंट्रोल रूम को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा जवाहर पुल पर बोरे में सामान रखकर फेंकने की शिकायत मिली थी। सूचना पर क्षेत्र में मौजूद डीसीपी सिटी सैय्यद अली अब्बास फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए।बोरे को खोलने पर पुलिस को उसमें एक 28 साल की युवती का शव मिला। उसके चेहरे, गर्दन के साथ शरीर पर चोट के निशान थे। शरीर पर सिर्फ गहरे ब्राउन रंग की सलवार थी। पुलिस ने आसपास के थाने से गुमशुदा हुईं युवतियों के बारे में पड़ताल की तो युवती के शव की शिनाख्त ट्रांस यमुना क्षेत्र के पार्वती विहार की रहने वाली मिनसी के रूप में हुई।
पुलिस टीमों ने हाईवे पर लगे 100 सीसीटीवी कैमरे खंगाले। इसमें आरोपी स्कूटी पर शव ले जाते हुए दिखाई दिया। पुलिस ने स्कूटी नंबर के जरिए पता किया तो वह ट्रांस यमुना कालोनी के सी ब्लॉक में रहने वाला विनय राजपूत निकला। शनिवार रात तक पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया।
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि उसकी गर्लफ्रेंड प्यार उससे करती थी, लेकिन घूमती किसी और के साथ थी। इस बात से वह नाराज रहता था। हमारे बीच इस बात को लेकर कई बार विवाद भी हुआ। आखिर में परेशान होकर मैंने मिनसी को मारने की प्लानिंग की।
शुक्रवार शाम को मिनसी का फोन आया कि 6 फरवरी को भाई की शादी के लिए शॉपिंग करनी है तो मैंने उसे अपने ऑफिस में बुला लिया।। मिनसी के आने पर मैंने अपने ऑफिस बॉय को छुट्टी दे दी। ऑफिस में अब कोई नहीं था।
मिनसी के आने के बाद मेरा उससे विवाद शुरू हो गया। गुस्से में मैंने चाकू से उसका गला रेत दिया। इसके बाद पैर की नस भी काट दी। हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए मैंने शव को बोरे में भर रहा था। लेकिन मिनसी के पैर बाहर निकल रहे थे तो मैंने चाकू से पैरों को काटा और फोल्ड कर बोरे में भर दिया।
इसके बाद मैं शव को ठिकाने लगाने के लिए रात का इंतजार करने लगा। जब अंधेरा हुआ तो मैंने मिनसी की लाश को एक्टिवा पर आगे रख झरना नाले के जंगल में फेंकने जा रहा था। लेकिन जवाहर पुल पर अचानक एक वाहन के चलते एक्टिवा का संतुलन बिगड़ा और बोरा गिर गया। मैंने बोरा उठाने का प्रयास किया, लेकिन एक वाहन चालक ने मुझे मुड़कर देखा तो मैं घबरा गया और शव को वहीं छोड़कर चला गया।
रविवार को डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास ने बताया कि पुलिस कड़ी से कड़ी जोड़कर आरोपी तक पहुंची। पुलिस ने आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू और एक्टिवा बरामद कर ली है।