Cholestrol Risk:कोलेस्ट्रॉल बढ़ना सेहत के लिए खतरनाक, पर कोलेस्ट्रॉल होता क्या है ये जानते हैं आप? - What Is Cholesterol In Human Body How High Cholesterol Is Dangerous Tips To Control It

Cholestrol Risk:कोलेस्ट्रॉल बढ़ना सेहत के लिए खतरनाक, पर कोलेस्ट्रॉल होता क्या है ये जानते हैं आप? - What Is Cholesterol In Human Body How High Cholesterol Is Dangerous Tips To Control It

{"_id":"69763a0dd9857252c00a6c61","slug":"what-is-cholesterol-in-human-body-how-high-cholesterol-is-dangerous-tips-to-control-it-2026-01-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Cholestrol Risk: कोलेस्ट्रॉल बढ़ना सेहत के लिए खतरनाक, पर कोलेस्ट्रॉल होता क्या है ये जानते हैं आप?","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}} Cholestrol Risk: कोलेस्ट्रॉल बढ़ना सेहत के लिए खतरनाक, पर कोलेस्ट्रॉल होता क्या है ये जानते हैं आप? हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sun, 25 Jan 2026 09:16 PM IST सार

हाई कोलेस्ट्रॉल आपके धमनियों (एथेरोस्क्लेरोसिस) की दीवारों पर जमाव का कारण बन सकता है जो खून के संचार को प्रभावित करने के साथ हृदय की सेहत के लिए खतरनाक स्थिति है, इसलिए इस समस्या पर गंभीरता से ध्यान दिए जाने की आवश्यकता होती है।

विज्ञापन what is cholesterol in human body how high cholesterol is dangerous tips to control it 1 of 4 कोलेस्ट्रॉल की समस्या - फोटो : freepik.com Reactions

Link Copied

कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की समस्या के बारे में आपने जरूर सुना होगा, इसे कई प्रकार से हमारी सेहत के लिए नुकसानदायक माना जाता है, पर क्या आप जानते हैं कि आखिर ये कोलेस्ट्रॉल होता क्या है? इस लेख में हम कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की समस्या और इसके कारण होने वाली जटिलताओं के बारे में जानेंगे।

loader

कोलेस्ट्रॉल हमारे खून में पाया जाने वाला एक मोमनुमा पदार्थ होता है, जो शरीर को स्वस्थ कोशिकाओं के निर्माण में मदद करता है। हालांकि अगर कोलेस्ट्रॉल की समस्या बढ़ जाए तो इसके कई प्रकार के नुकसान हो सकते हैं। कोलेस्ट्रॉल का उच्च स्तर हृदय रोग के जोखिम को बढ़ा सकता है। यही कारण है कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल में रखने वाले उपाय करते रहने की सलाह देते हैं।

आहार और लाइफस्टाइल की गड़बड़ी के कारण इसके बढ़ने का खतरा होता है। आइए कोलेस्ट्रॉल की समस्या और इसको कंट्रोल करने वाले उपायों के बारे में विस्तार से जानते हैं। Trending Videos यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं what is cholesterol in human body how high cholesterol is dangerous tips to control it 2 of 4 ब्लड कोलेस्ट्रॉल की समस्या - फोटो : Freepik.com

हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या

खून में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की समस्या का मतलब वाहिकाओं में फैटी जमाव के बढ़ने से है। इस प्रकार के जमाव के कारण आपकी धमनियों में रक्त का प्रवाह अवरुद्ध हो जाता है।
 

कभी-कभी, ये जमाव अचानक टूटकर थक्का बना सकते हैं जिससे दिल का दौरा या स्ट्रोक होने का खतरा बढ़ जाता है। आहार में बहुत अधिक संतृप्त वसा या ट्रांस फैट वाली चीजें होने से कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ सकता है। संतृप्त वसा, मांस और फैट युक्त डेयरी उत्पादों में पाए जाते हैं। आहार की गुणवत्ता पर ध्यान रखकर इस तरह की समस्याओं के जोखिम को कम किया जा सकता है।



आप भी न हो जाएं हाई कोलेस्ट्रॉल का शिकार?

कुछ स्थितियां आपमें भी कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का कारण हो सकती हैं। इसमें आहार में गड़बड़ी के अलावा मोटापा एक प्रमुख कारण है। 30 या उससे अधिक बॉडी मास इंडेक्स (बीएमआई) होने से आपमें उच्च कोलेस्ट्रॉल का खतरा अधिक होता है। यदि आप व्यायाम नहीं करते हैं तो भी शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का जोखिम अधिक हो सकता है। धूम्रपान और अल्कोहल का सेवन करने से भी कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की समस्या का जोखिम रहता है। इन सभी कारकों पर गंभीरता से ध्यान देते रहने की आवश्यकता होती है। 

विज्ञापन विज्ञापन what is cholesterol in human body how high cholesterol is dangerous tips to control it 3 of 4 हाई कोलेस्ट्रॉल दिल की सेहत के लिए नुकसानदायक - फोटो : Adobe Stock

हाई कोलेस्ट्रॉल की पहचान कैसे करें?

कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की स्थिति में आमतौर पर कोई लक्षण नजर नहीं आता है, ऐसे में इसका पता लगाने के लिए ब्लड टेस्ट कराना ही एक मात्र तरीका है। 25 साल की आयु के सभी लोगों को साल में एक बार पूरे शरीर की जांच जरूर करा लेनी चाहिए। हाई कोलेस्ट्रॉल आपके धमनियों (एथेरोस्क्लेरोसिस) की दीवारों पर जमाव का कारण बन सकता है जो खून के संचार को प्रभावित करने के साथ हृदय की सेहत के लिए गंभीर समस्याकारक स्थिति है, इसलिए इस समस्या पर गंभीरता से ध्यान दिए जाने की आवश्यकता होती है।

what is cholesterol in human body how high cholesterol is dangerous tips to control it

4 of 4 हार्ट हेल्थ और कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल के लिए सुधारें डाइट - फोटो : Freepik.com

कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के तरीके

जीवनशैली को ठीक रखकर कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कंट्रोल किया जा सकता है। इसके लिए कुछ बातों का ध्यान रखें।

मांसाहार का सेवन कम करके प्लांट बेस्ड डाइट का पालन करें।  वजन को कंट्रोल में रखने के उपाय जैसे व्यायाम और स्वस्थ आहार पर ध्यान दें। रोजाना कम से कम 30 मिनट तक व्यायाम करें। शराब और धूम्रपान से बिल्कुल दूरी बना लें।  घुलनशील फाइबर रक्तप्रवाह में कोलेस्ट्रॉल के अवशोषण को कम करता है। इसलिए आहार में फाइबर की मात्रा बढ़ाएं।




---------------------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

विज्ञापन अगली फोटो गैलरी देखें

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship updates in Hindi) और यात्रा (travel headlines in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन विज्ञापन

View Original Source