Cold Weather Continues in Saharsa Temperature Fluctuations and Fog Expected पांच दिनों बाद निकली धूप तो लोगों को मिली थोड़ी राहत, Saharsa Hindi News
सहरसा हिन्दुस्तान संवाददाता। कभी अधिक तो कभी कम के बीच ठंड का असर जारी है। हालांकि पांचवे दिन कुछ देर के लिए धूप निकलने पर थोड़ी राहत मिली। लेकिन सुबह और शाम में ठंड सितम बना रह। अन्य दिनों की अपेक्षा गुरूवार को अधिकतम तापमान अधिक रही। जबकि न्यूनतम तापमान में काफी कमी रही। मौसम विभाग के अनुसार जिले में लगभग 19 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान तथा 6 डिग्री नयूनतम तापमान दर्ज किया गया। हालांकि कई दिनों से न्यूनतम तापमान में थोड़ी कमी ज्यादा हो रही है। इन दिनों दिन में धूप निकलने के बाद भी उष्मा कम रहती है। जिससे लोगों को दिन भर गर्म कपड़े में रहना पड़ता है।
गुरूवार की सुबह से ही मौसम में बदलाव दिखा। कम कोहरा रहने के कारण दस बजे के बाद ही सूर्य निकल गया। दिन बढ़ते ही तापमान में थोड़ी गर्मी रही। लेकिन शाम होने से पूर्व कुहासे की परत से ढंक गया। जिससे शाम होने से पूर्व ही पारा काफी नीचे गिर गया। शाम से हल्की हवा चलने से कनकनी बढ़ने लगी थी। इन दिनों रात में पारा काफी नीचे गिर जाता है। आने वाले दिनों में ठंडा का दिन व कोहरा रहने की संभावना : मौसम विभाग के अनुसार अभी ठंड का प्रकोप जारी रहेगा। आने वाले दिनों में ठंडा का दिन व कोहरा रहने की संभावना है। मध्यम अवधि के पूर्वानुमान के अनुसार अधिकतम तापमान 15 डिग्री और 17 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और 9 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है सुबह के समय सापेक्षिक आर्द्रता 95 और 95 प्रतिशत के बीच और अपराहन सापेक्षिक आर्द्रता 45 से 45 प्रतिशत के बीच रहने का अनुमान है और सतही हवा की गति 6 किमी प्रति घंटा से 6 किमी प्रति घंटा उत्तरी दिशा में चलने की संभावना है। आने वाले दिनों में मुख्यतः स्पष्ट आसमान रहेगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play