Congress:ओवैसी के उभार से परेशान हैं ये कांग्रेसी नेता, पार्टी के खिलाफ खोला मोर्चा; दे डाली चेतावनी - Congress Leader Rashid Alvi Slam Own Party After Shakeel Ahmad Asaduddin Owaisi Emerge Muslim Leaders

Congress:ओवैसी के उभार से परेशान हैं ये कांग्रेसी नेता, पार्टी के खिलाफ खोला मोर्चा; दे डाली चेतावनी - Congress Leader Rashid Alvi Slam Own Party After Shakeel Ahmad Asaduddin Owaisi Emerge Muslim Leaders

शशि थरूर के पार्टी नेतृत्व के प्रति नाराजगी जाहिर करने के बाद अब एक के बाद एक कई नेताओं की नाराजगी बाहर आ रही है। शनिवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शकील अहमद ने राहुल गांधी और पार्टी नेतृत्व के प्रति खुलकर शिकायत की। अब कांग्रेस के एक और वरिष्ठ नेता राशिद अल्वी ने भी पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। राशिद अल्वी ने पार्टी को चेतावनी दी है कि अगर पार्टी में मुस्लिम नेताओं को तवज्जो नहीं दी गई तो देश में असदुद्दीन ओवैसी जैसे नेताओं का उभार होगा। राशिद अल्वी ने पार्टी को नसीहत देते हुए चेतावनी भी दी। और पढ़ें loader Trending Videos यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं

क्या बोले राशिद अल्वी कांग्रेस नेता शकील अहमद ने एक बयान में पार्टी नेतृत्व की तीखी आलोचना की। जब इसे लेकर राशिद अल्वी से प्रतिक्रिया मांगी गई तो उनकी भी नाराजगी खुलकर सामने आ गई। विज्ञापन विज्ञापन राशिद अल्वी ने पार्टी में मौजूद समस्या के बारे में बताते हुए कहा, 'कांग्रेस पार्टी में एक बड़ी समस्या यह है कि कोई ऐसा मंच नहीं है जहां मुद्दों पर चर्चा हो सके। नेताओं से मिलना आम तौर पर मुश्किल होता है। अगर लोग अपनी चिंताएं जाहिर करना चाहते हैं, तो वे कहां जाएं?' 'निश्चित रूप से पार्टी के बीच संवाद की कमी है। यह कांग्रेस पार्टी के अंदर एक बड़ी समस्या है, और बहुत से लोग शिकायत करते हैं कि कांग्रेस हाई कमांड से मिलना आसान नहीं है। संवाद की कमी को निश्चित रूप से खत्म किया जाना चाहिए।'
शकील अहमद का भी आरोप- राहुल गांधी नेताओं से नहीं मिलते
बिहार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शकील अहमद ने भी आरोप लगाया कि कांग्रेस में कोई आंतरिक लोकतंत्र नहीं है। जिस तरह से नेपाल में कानून है कि राजा के मुंह से जो निकला, वहीं कानून है, उसी तरह से कांग्रेस पार्टी में भी राहुल गांधी जो बोलते हैं, वही होता है। शकील अहमद ने कहा कि सोनिया गांधी सभी को साथ लेकर चलतीं थी और नेताओं से समय-समय पर मुलाकात करती रहतीं थी, लेकिन राहुल गांधी नेताओं से नहीं मिलते। 

View Original Source