Crime:बेखौफ अपराधियों ने बाइक सवार मैट्रिक के छात्र की गोली मारकर हत्या की; गुस्साए लोगों ने जाम की सड़क - Bihar Crime: In Madhubani, Fearless Criminals Shot And Killed A Matriculation Student On A Motorcycle

Crime:बेखौफ अपराधियों ने बाइक सवार मैट्रिक के छात्र की गोली मारकर हत्या की; गुस्साए लोगों ने जाम की सड़क - Bihar Crime: In Madhubani, Fearless Criminals Shot And Killed A Matriculation Student On A Motorcycle

विस्तार Follow Us

मधुबनी जिले में अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ती नजर आ रही हैं। हत्या, लूट और डकैती जैसी गंभीर वारदातों के बीच एक बार फिर बेखौफ अपराधियों ने खुटौना थाना क्षेत्र के बगहा कुसुमार गांव के समीप एक युवक को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई।

और पढ़ें loader Trending Videos यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं
 
पेट में मारी गोली, अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम
घटना में बाइक सवार युवक को अपराधियों ने रोककर उसके पेट में गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल युवक को स्थानीय लोगों ने खुटौना पीएचसी में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच दरभंगा रेफर कर दिया। इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। विज्ञापन विज्ञापन
 
मैट्रिक का छात्र था मृतक
मृतक की पहचान बगहा कुसुमार गांव निवासी मोहम्मद ईसराफिल के 19 वर्षीय पुत्र मोहम्मद मन्नान के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, युवक फरवरी में होने वाली मैट्रिक परीक्षा को लेकर मधुबनी में कमरा देखने गया था और वहां से अपने गांव लौट रहा था।

पढ़ें- Bihar News: छह महीने बाद लापता छात्रा गोरखपुर से बरामद, अपहरण के बाद उत्तराखंड-यूपी में झेली हैवानियत
 
तीन अपराधियों ने दिया वारदात को अंजाम
बताया गया है कि वापसी के दौरान एक बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने युवक को रोका और पेट में गोली चला दी। गोली लगते ही युवक बेहोश होकर गिर पड़ा, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना मिलते ही खुटौना थाना प्रभारी धीरज कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। फिलहाल घटना के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है कि यह आपसी रंजिश थी या कोई अन्य वजह। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है।
 
आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम किया
घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने लौकहा-खुटौना मुख्य मार्ग को जाम कर दिया और अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस स्थिति को संभालने और आरोपियों की पहचान में जुटी हुई है।

विज्ञापन विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking updates from India News and more headlines in Hindi.

View Original Source