Dense Fog Disrupts Travel in Gorakhpur Delays in Trains and Flights घने कोहरे से नए साल का आगाज, दोपहर में खिली धूप, Gorakhpur Hindi News
गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। पूर्वांचल में घने कोहरे के बीच नए साल का आगाज हुआ है। सुबह दृश्यता कम होने से हाईवे पर वाहनों की रफ्तार थम सी गई। हालांकि, दोपहर में खिली धूप ने दिन के तापमान को बढ़ा दिया और ठंड से राहत मिली। मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मौसम में यह बदलाव हुआ है। दो जनवरी के बाद मौसम और साफ होने की उम्मीद है। हालांकि, इस बीच सुबह के समय कोहरे का असर देखने को मिलेगा। पिछले 15 दिनों से पड़ रही ठंड का असर गुरुवार को कम देखने को मिला है। सुबह के समय कोहरे की वजह से ठंड रही, लेकिन धूप खिलने के साथ दिन के तापमान में बढ़ोतरी देखी गई।
अधिकतम तापमान 19.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस कम रहा। इसके उलट रात के तापमान ने ठंड जरूर बढ़ाई। रात का न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.7 डिग्री सेल्सियस कम रहा। आज से कोहरे का यलो अलर्ट मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार से मंगलवार तक कोहरे का यलो अलर्ट है। मौसम विशेषज्ञ केसी पाण्डेय ने बताया कि हवा की नमी में गिरावट हो रही है। अधिकतम आद्रता 97 फीसदी से गिर कर 59 फीसदी हो गया। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से वायुमंडलीय अस्थिरता के कारण पूर्वी उत्तर प्रदेश के बड़े भाग में कोहरे के घनत्व में कमी देखने को मिल सकती है। मौसम पैकेज:::::गोरखधाम 13, वैशाली छह घंटे की देरी से गोरखपुर पहुंची गोरखपुर। कोहरे के कारण दिन की ट्रेनें रात में और रात की ट्रेनें दिन में पहुंच रही है। गुरुवार सुबह 10 बजे गोरखपुर आने वाली गोरखधाम एक्सप्रेस 13 घंटे लेट होकर रात 11 बजे गोरखपुर पहुंची, जबकि वैशाली एक्सप्रेस सुबह 9.30 बजे की बजाए दोपहर 3.30 बजे पहुंची। वहीं गोरखपुर से दिल्ली जाने वाली वैशाली क्लोन भी करीब छह घंटे लेट हुई। गोरखपुर से रवाना हुई वैशाली तीन घंटे की देरी से नई दिल्ली पहुंची। इसके चलते कई यात्रियों की आगे की ट्रेन छूट गई। इस लेटलतीफी की वजह से यात्रियों को घंटों प्लेटफार्म पर ठंड का सामना करना पड़ा। विमानों का संचलन भी रहा प्रभावित खराब मौसम के कारण गुरुवार को एयरपोर्ट पर विमानों का संचालन प्रभावित रहा। दिल्ली से आने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट दो घंटे की देरी से लैंड हुई। इसकी वजह से गोरखपुर से होने वाली उड़ान में भी देरी हो गई। दरअसल, पिछले 15 दिनों से एयरपोर्ट पर उड़ानों के रद्द होने और लेट होने का सिलसिला जारी है। इसकी वजह से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play