Dhar News:भोजशाला में शांति की जीत का जश्न, दिन-रात चौकसी और तनाव के बाद उत्साह में झूमे जवान - Dhar News: Police Personnel Stationed For Security At Bhojshala Celebrated.
विस्तार Follow Us
बसंत पंचमी पर भोजशाला में पूजा और नमाज की कड़ी चुनौती के बीच लगभग 8 हजार पुलिसकर्मी भोजशाला और धार शहर में तैनात रहे। प्रशासन के सामने बसंत पंचमी को शांतिपूर्ण ढंग से निपटाना एक कठिन चुनौती थी। धार में कानून व्यवस्था बनाए रखने और कार्यक्रम को शांतिपूर्वक संभालने में सबसे बड़ी भूमिका पुलिस की रही।
और पढ़ें
Trending Videos
यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं
धार में कानून व्यवस्था बनाए रखने में धार पुलिस सहित लगभग 8 से 10 हजार पुलिसकर्मी पिछले कुछ दिनों से दिन और रात डटे हुए थे। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कड़ा पहरा दे रहे थे। जैसे ही बसंत पंचमी का पर्व शांतिपूर्ण ढंग से निपटा, ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों ने भी राहत की सांस ली। खुशी के मौके पर धार के डीआरपी लाइन के ग्राउंड पर सभी पुलिसकर्मी इकट्ठा हुए। इस खुशी के मौके पर जमकर जश्न मनाया गया। सैकड़ों पुलिसकर्मियों ने देशभक्ति और कई गानों पर जमकर डांस किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- शंकराचार्य विवाद: 'परंपरा गुरु-शिष्य की है, सरकारी मुहर की नहीं' स्वामी सदानंद सरस्वती ने सरकार को दी नसीहत
पुलिस जवानों के जश्न का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और लोग पुलिस की खूब दाद दे रहे हैं, जिन्होंने कड़ी मेहनत से इस आयोजन को शांतिपूर्वक संपन्न कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking stories from India News and more headlines in Hindi.