Doors Of More Than A Hundred Temples Opened In The District - Kullu News

Doors Of More Than A Hundred Temples Opened In The District - Kullu News

फाल्गुन संक्रांति पर स्वर्ग प्रवास से लौटेंगे कई देवी-देवता और पढ़ें loader Trending Videos यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं
शादी-विवाह और अन्य शुभ कार्यों पर लगा विराम हटा
संवाद न्यूज एजेंसी
बंजार/कुल्लू। मकर संक्रांति पर जिले के सौ से अधिक देवी-देवताओं के मंदिर के कपाट खुल गए हैं। ये देवी-देवता स्वर्ग प्रवास से वापस लौटे हैं। इनमें सैंज, बंजार, तीर्थन और अन्य क्षेत्रों के देवी-देवता हैं।
कई देवी-देवता फाल्गुन संक्रांति के दिन स्वर्ग प्रवास से वापस लौटेंगे। साथ ही जिले के अधिकतर क्षेत्रों में शादी-विवाह और अन्य शुभ कार्यों पर लगा विराम अब हट गया है। पौष के महीने में देवी-देवता स्वर्ग प्रवास पर चले जाने के बाद इस महीने शादी-विवाद आदि शुभ कार्य नहीं होते हैं। जिन देवालयों के बुधवार को कपाट खुले। यहां देवविधि के साथ देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना की गई। मान्यता है कि स्वर्ग प्रवास के दौरान देवी-देवता राजा इंद्र के दरबार में अपने अपने क्षेत्र की खुशहाली के लिए मंत्रणा करते हैं। अपने-अपने क्षेत्र की खुशहाली के लिए शक्ति ग्रहण कर के क्षेत्र के लोगों को आशीर्वाद देते हैं। देवताओं के कारकूनों के मुताबिक पौष मास की संक्रांति को शुभ मुहूर्त में देवरथों को ढक दिया गया था। हालांकि जिले के अधिष्ठाता बिजली महादेव मंदिर के कपाट 15 मार्च को खुलेंगे। जिला देवी-देवता कारदार संघ के अध्यक्ष एवं माता दशमी वारदा के कारदार दोत राम ठाकुर ने कहा कि मकर संक्रांति पर जूब देकर देवी-देवताओं के साथ बड़े बुजुर्गों का भी आशीर्वाद लिया गया। देवी-देवताओं के पास देव परंपराओं का निर्वहन मकर संक्रांति पर किया गया। विज्ञापन विज्ञापन

View Original Source