Education Department Employee Murdered, Body Thrown Into A Well. - Madhya Pradesh News

Education Department Employee Murdered, Body Thrown Into A Well. - Madhya Pradesh News

विस्तार Follow Us

टीकमगढ़ जिले के नगर खरगापुर में शिक्षा विभाग के एक कर्मचारी की निर्मम हत्या से सनसनी फैल गई है। रविवार की शाम शिक्षा विभाग में पदस्थ कर्मचारी सुनील रूसिया की जमीनी विवाद के चलते हत्या कर दी गई। हत्या के बाद आरोपियों ने शव को कुएं में फेंक दिया और साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से मृतक का मोबाइल फोन तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और कड़ी मशक्कत के बाद कुएं से शव को बाहर निकाला गया। और पढ़ें loader Trending Videos यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं

पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतक के सिर पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए हैं, जिससे प्रथम दृष्टया हत्या की पुष्टि होती है। प्रारंभिक जांच में हत्या का मुख्य कारण जमीनी विवाद बताया जा रहा है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। विज्ञापन विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Padma Shri Award 2026: MP की तीन विभूतियों को पद्मश्री, नागर, रैकवार और पंत होंगे राष्ट्रीय सम्मान से विभूषित

इस घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। परिजनों और स्थानीय लोगों ने खरगापुर नगर में चक्का जाम कर दिया, जिससे यातायात बाधित हो गया। सूचना मिलने पर टीकमगढ़ के एसडीओपी राहुल मौके के लिए रवाना हुए। एसडीओपी राहुल ने बताया कि शाम करीब 5 बजे कुएं से शव बरामद किया गया है। मृतक के सिर पर गंभीर चोटें हैं और यह स्पष्ट रूप से हत्या का मामला है। पुलिस अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है और जल्द गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया गया है।
बता दें कि टीकमगढ़ जिले में अपराधों का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। बीते एक सप्ताह में यह पांचवीं हत्या है। इससे पहले सर्राफा व्यापारी हत्याकांड का अब तक पुलिस खुलासा नहीं कर पाई है। एक के बाद एक हो रही हत्याओं से आमजन में भय और असंतोष व्याप्त है। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से अपराधों पर तत्काल अंकुश लगाने और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking updates from India News and more updates in Hindi.

View Original Source