Fact Check: A Mosque In Pakistan Is Being Shared As One In Nepal; Read The Full Investigation. Open In Google Profile: Height, Age, Affairs, Biography | Amar Ujala

Fact Check: A Mosque In Pakistan Is Being Shared As One In Nepal; Read The Full Investigation. Open In Google Profile: Height, Age, Affairs, Biography | Amar Ujala

विस्तार Follow Us

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो शेयर हो रहा है। वीडियो में एक मस्जिद गिरते हुए नजर आ रही है। वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो नेपाल का है। 

Trending Videos यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया है। हमने अपनी पड़ताल में वायरल वीडियो को पाकिस्तान का पाया। 

क्या है दावा 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि नेपाल मेंं एक मस्जिद को गिराया जा रहा है। 

टाइगर राजा नाम के एक्स यूजर ने लिखा,” नेपाल में धनुषा के सखुवा में मस्जिद स्वाहा। नेपाल के हिंदुओं को भी पता हे पत्थरबाजी की एक ही सजा अवैध मस्जिद जमीन से जुदा जमींन से जुदा। नेपाल के हिंदु ने शांतिदूतों को जवाब देना सिख लिया है।” पोस्ट का लिंक आप यहां और आर्काइव लिंक यहां देख सकते हैं।

विज्ञापन विज्ञापन

Article Image

इसी तरह के अन्य दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इनके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं।


पड़ताल

इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने सबसे पहले वीडियो के कीफ्रेम को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। इस दौरान हमें पाक टाइम नाम के फेसबुक आकउंट पर वायरल वीडियो देखने को मिला। यह वीडियो 2 जनवरी 2026 को साझा किया गया है। इसके साथ ही यहां लिखा है कि दस्का की केंद्रीय जामिया मस्जिद के खिलाफ नव वर्ष उपहार अभियान।

Article Image

 

आगे की पड़ताल में हमें Zmc headlines फेसबुक अकाउंट पर एक वीडियो मिला। यह वीडियो 2 जनवरी 2026 को साझा किया गया है। इस वीडियो में हमें 19 सकेंड पर वायरल वीडियो से मिलते कुछ क्लिप देखने को मिली। इसके साथ ही यहां लिखा है कि दस्का के जैसरवाला इलाके में अतिक्रमण के खिलाफ चलाए गए एक बड़े अभियान के दौरान, अवैध रूप से निर्मित 60 दुकानें और 16 मकान ध्वस्त किए जाएंगे। इस दौरान दस्का कॉलेज रोड पर स्थित प्राचीन नूर मस्जिद को भी ध्वस्त कर दिया गया।

Article Image

 

इसके बाद हमने नूर मस्जिद दस्का गूगल मैप पर सर्च किया। इस दौरान गूगल ने इस मस्जिद को पाकिस्तान का बताया।

Article Image

पड़ताल का नतीजा 

हमने अपनी पड़ताल में वायरल वीडियो को पाकिस्तान का पाया है। इस वीडियो का नेपाल से कोई संंबंध नहीं है। 

 

View Original Source