faridabad crime woman kidnapped and raped after offered lift thrown form car फरीदाबाद में हैवानियत; लिफ्ट के बहाने महिला से कार में गैंगरेप, सड़क पर फेंका, Ncr Hindi News

faridabad crime woman kidnapped and raped after offered lift thrown form car फरीदाबाद में हैवानियत; लिफ्ट के बहाने महिला से कार में गैंगरेप, सड़क पर फेंका, Ncr Hindi News

फरीदाबाद में परिवार से झगड़ा कर दोस्त के घर जा रही एक महिला को लिफ्ट देने के बहाने दो युवकों ने सोमवार रात को किडनैप कर हैवानियत की। आरोपियों ने महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। महिला को आरोपी घर छोड़ने के बजाय घंटों फरीदाबाद-गुरुग्राम रोड पर कार में घुमाते रहे। मंगलवार तड़के करीब 3 बजे एसजीएम नगर स्थित मुल्ला होटल के पास चलती गाड़ी से नीचे फेंककर फरार हो गए। गंभीर हालत में उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। बहन ने पुलिस को बताया कि सोमवार रात करीब 8:30 बजे पीड़िता का फोन आया था। उसने बताया कि घर में मां से कहासुनी हो गई है और वह दोस्त के घर जा रही है, जहां से कुछ देर में लौट आएगी।

देर रात करीब 12 बजे जब वह दो नंबर चौक से कल्याणपुरी तीन नंबर चौक जाने के लिए सवारी ढूंढ रही थी, तब एक वैन ने उसको लिफ्ट दी। वैन में चालक समेत दो युवक सवार थे। आरोप है कि दोनों युवक महिला को कल्याणपुरी की बजाय गुरुग्राम रोड की ओर ले गए।

आरोपियों ने वैन को हनुमान मंदिर से आगे ले जाकर महिला को ढाई से तीन घंटे तक मारुति ईको कार में बंधक बनाकर रखा। इस दौरान आरोपियों ने उसके साथ बारी-बारी से सामूहिक दुष्कर्म किया। महिला ने विरोध किया, लेकिन आरोपी नहीं माने। मंगलवार सुबह करीब तीन बजे आरोपियों ने एसजीएम नगर के राजा चौक स्थित मुल्ला होटल के पास चलती वैन से उसे नीचे फेंक दिया। सड़क पर गिरने से महिला के चेहरे पर गंभीर चोटें आईं और खून बहने लगा।

पीड़िता के चेहरे पर 10 से 12 टांके लगाए गए हैं। सुबह करीब 3:30 बजे पीड़िता ने अपनी बहन को लगातार फोन किए। संपर्क होने पर पूरी घटना की जानकारी मिली। बहन मौके पर पहुंची तो पीड़िता खून से लथपथ, फटे कपड़ों में बदहवास हालत में मिली। उसे तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए दिल्ली रेफर कर दिया गया।

परिजनों ने फरीदाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराकर इलाज शुरू कराया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। उन्होंने महिलाओं से अपील की कि रात में सवारी नहीं मिलने पर डायल-112 पर कॉल करें। पुलिस की दुर्गा शक्ति टीम रात के समय सवारी का इंतजार कर रही महिलाओं को सुरक्षित घर पहुंचाने का काम कर रही है।

आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी

Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics

Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

View Original Source