February 2026 Vrat Tyohar List:महाशिवरात्रि से लेकर होलाष्टक तक जानें पूरे के प्रमुख व्रत-त्योहार - February 2026 Hindu Vrat And Tyohar Dates Mahashivratri Holashtak Magh Purnima In Hindi
{"_id":"6975d40abee78533560f9f1a","slug":"february-2026-hindu-vrat-and-tyohar-dates-mahashivratri-holashtak-magh-purnima-in-hindi-2026-01-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"February 2026 Vrat Tyohar List: महाशिवरात्रि से लेकर होलाष्टक तक जानें पूरे के प्रमुख व्रत-त्योहार","category":{"title":"Festivals","title_hn":"त्योहार","slug":"festivals"}} February 2026 Vrat Tyohar List: महाशिवरात्रि से लेकर होलाष्टक तक जानें पूरे के प्रमुख व्रत-त्योहार धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता सिंह Updated Sun, 25 Jan 2026 02:22 PM IST सार
Februray Month Vrat Tyohar List: फरवरी माह 2026 धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण रहेगा। इस महीने महाशिवरात्रि, माघ पूर्णिमा, नरसिंह जयंती और आमलकी एकादशी जैसे प्रमुख पर्व पड़ेंगे, जो भक्ति और आध्यात्मिकता को बढ़ावा देंगे। ग्रहों के गोचर और ज्योतिषीय बदलाव इस समय के महत्व को और बढ़ाते हैं। कुल मिलाकर यह महीना धार्मिक क्रियाओं, व्रतों और पूजा-पाठ के माध्यम से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और आध्यात्मिक उन्नति लाएगा।
विज्ञापन
1 of 3
फरवरी माह के व्रत त्योहार
- फोटो : amar ujala
Link Copied
February Maah Ke Vrat Tyohar List: नया साल 2026 अब पूरी गति से आगे बढ़ चुका है और साथ ही दस्तक दे रहा है साल के दूसरे महीने फरवरी की, जो धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। इस महीने का हर दिन त्यौहारों, व्रतों और ज्योतिषीय गतिविधियों से जुड़ा रहेगा। महाशिवरात्रि के अवसर पर भोलेनाथ की भक्ति और आस्था की गूंज पूरे देश में सुनाई देगी, जबकि होलाष्टक की शुरुआत के साथ होली की तैयारियां भी जोर पकड़ेंगी। फरवरी माह अपने धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व के कारण भक्तों और साधकों के लिए विशेष समय लेकर आता है।
Budh-Shani Dashank Yog: दशांक योग बनाएगा 4 राशियों को मालामाल, कारोबार में मिलेगी बड़ी सफलता
फरवरी 2026 में माघ पूर्णिमा, फाल्गुन एकादशी और नरसिंह जयंती जैसे प्रमुख व्रत और पर्व पड़ेंगे, जो आध्यात्मिक गतिविधियों और धार्मिक आयोजनों से भरे रहेंगे। इसके अलावा इस महीने में साल 2026 का पहला सूर्य ग्रहण होगा और विभिन्न ग्रहों के गोचर भी होंगे, जिनका सभी राशियों और जीवन पर गहरा प्रभाव देखने को मिलेगा। कुल मिलाकर फरवरी महीना आध्यात्म, भक्ति और ज्योतिषीय बदलावों का संगम साबित होगा, जो प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और अवसर लेकर आएगा।
Chandra Shani Yog: 27 जनवरी को चंद्रमा पर शनि की तृतीय दृष्टि, इन 3 राशियों को रहना होगा सतर्क
Trending Videos
यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं
2 of 3
व्रत त्योहार
फरवरी 2026 के व्रत-त्योहार
तिथि
दिन
व्रत-त्योहार
1 फरवरी
रविवार
माघ पूर्णिमा व्रत
2 फरवरी
सोमवार
फाल्गुन माह का आरंभ
5 फरवरी
गुरुवार
द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी
7 फरवरी
शनिवार
यशोदा जयंती
8 फरवरी
रविवार
भानु सप्तमी, शबरी जयंती
9 फरवरी
सोमवार
जानकी जयंती, कालाष्टमी (मासिक), जन्माष्टमी (मासिक)
13 फरवरी
शुक्रवार
विजया एकादशी, कुंभ संक्रांति
14 फरवरी
शनिवार
शनि त्रयोदशी, प्रदोष व्रत (कृष्ण)
15 फरवरी
रविवार
महाशिवरात्रि, मासिक शिवरात्रि
17 फरवरी
मंगलवार
फाल्गुन अमावस्या
18 फरवरी
बुधवार
चंद्र दर्शन, फुलैरा दूज
19 फरवरी
शुक्रवार
रामकृष्ण जयंती
21 फरवरी
रविवार
ढुण्ढिराज चतुर्थी
22 फरवरी
सोमवार
स्कंद षष्ठी
23 फरवरी
मंगलवार
मासिक कार्तिगाई
24 फरवरी
बुधवार
होलाष्टक प्रारंभ
25 फरवरी
गुरुवार
रोहिणी व्रत
27 फरवरी
शुक्रवार
आमलकी एकादशी
28 फरवरी
शनिवार
प्रदोष व्रत (शुक्ल)
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 3
Grah Gochar february 2026
- फोटो : adobe stock
फरवरी 2026 के ग्रह गोचर
3 फरवरी 2026 - बुध ग्रह कुंभ राशि में गोचर होगा
6 फरवरी 2026 - शुक्र ग्रह कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे
7 फरवरी 2026 - बुध ग्रह का शतभिषा नक्षत्र में गोचर
11 फरवरी 2026 - शुक्र का शतभिषा नक्षत्र में गोचर
13 फरवरी 2026 - सूर्य ग्रह कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे
15 फरवरी 2026 - मंगल ग्रह का धनिष्ठा नक्षत्र में गोचर
19 फरवरी 2026 - सूर्य देव का शतभिषा नक्षत्र में गोचर
22 फरवरी 2026 - शुक्र ग्रह का पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में गोचर
22 फरवरी 2026 - शनि का उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में गोचर
23 फरवरी 2026 - मंगल ग्रह राशि बदलकर कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे
25 फरवरी 2026 - वरुण ग्रह का उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र में गोचर होगा
26 फरवरी 2026 - बुध की वक्री चाल
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
विज्ञापन
विज्ञापन