Fraud Investigation in Kanya Sumangala Scheme Stalled Amid Concerns कन्या सुमंगला योजना में फर्जीवाड़े की जांच ठंडे बस्ते में, Farrukhabad-kannauj Hindi News

Fraud Investigation in Kanya Sumangala Scheme Stalled Amid Concerns कन्या सुमंगला योजना में फर्जीवाड़े की जांच ठंडे बस्ते में, Farrukhabad-kannauj Hindi News

फर्रुखाबाद। कन्या सुमंगला योजना में फर्जीवाड़े की जांच ठंडे बस्ते में चली गयी है। धांधली की आशंका के बाद भी विभागीय स्तर से जांच में रुचि नहीं दिखायी जा रही है। वैसे जब तक इस योजना में दूसरे विभागों के अफसरों से जांच नहीं करायी जाती तब तक योजना की परतें सामने आने में मुश्किल होगी। हालांकि जिला प्रोवेशन अधिकारी की रेंडम जांच में गड़बड़ी का पता भी लग चुका है। जनपद में कन्या सुमंगला योजना में वर्ष 2022 से लेकर अब तक हजारों लाभार्थियों को धनराशि हस्तांतरित की जा चुकी है। बगैर जांच के ही सैकड़ों लाभार्थियों के खाते में धनराशि हस्तांतरित कर दी गई।

महिला कल्याण विभाग की ओर से संचालित इस योजना में पुत्री का जन्म होने से लेकर डिग्री, डिप्लोमा में प्रवेश लेने पर 2000 से लेकर पांच अलग अलग श्रेणियों में सात हजार तक की आर्थिक सहायता दी जाती है। अयोध्या, हरदोई समेत कई जनपदों में आडिट में कन्या सुमंगला योजना की जो हकीकत खुलकर सामने आयी उसके बाद शुरुआत में यहां पर हड़कंप मचा था। अपने जनपद में ही कई स्तर से फर्जीबाड़े की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि इस योजना में लाभार्थी कोई और और खाता किसी और का जैसे प्रकरण सामने आ सकते हैं। इसमें विभाग के ही कई कर्मियों की मिलीभगत का भी खुलासा हो सकता है। एक प्रकरण पिछले दिनों जब सामने आया था तो जिला प्रोवेशन अधिकारी अनिल चंद्र ने जांच कराई थी। इसके बाद वह खुद इस बात से आशंकित हो गए थे कि कोई न कोई गड़बड़ी जरूर है। पिछले बीस दिनों से कन्या सुमंगला योजना में जांच के नाम पर कुछ नहीं हो रहा है। जिला प्रोवेशन अधिकारी का कहना है कि फिलहाल जांच रुकी हुयी है। जीरो पावर्टी योजना के तहत लाभार्थियों की जांच में वह लगे हुये हैं। जिन लाभार्थियों के खाते में धनराशि भेजी गई है उसकी गहराई से जांच करायी जायेगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी

Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics

Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

View Original Source