Gallantry Awards 2026:शुभांशु शुक्ला को अशोक चक्र, इन बहादुर जवानों को कीर्ति चक्र - Gallantry Awards 2026 Shubhanshu Shukla Ashoka Chakra Naib Subedar Doleshwar Subba Major Arshdeep Kirti Chakra

Gallantry Awards 2026:शुभांशु शुक्ला को अशोक चक्र, इन बहादुर जवानों को कीर्ति चक्र - Gallantry Awards 2026 Shubhanshu Shukla Ashoka Chakra Naib Subedar Doleshwar Subba Major Arshdeep Kirti Chakra

विस्तार Follow Us

77वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर वीरता पुरस्कार (Gallantry Awards 2026) के नामों की भी घोषणा हो चुकी है। अंतरिक्ष यात्री और ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को अशोक चक्र से सम्मानित किया गया है। इसी के साथ सेना के तीन जवानों को कीर्ति चक्र से सम्मानित किया जाएगा। ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला, जिन्होंने इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) का दौरा करने वाले पहले भारतीय बनकर इतिहास रचा था, उन्हें भारत के सर्वोच्च शांतिकाल का वीरता पुरस्कार अशोक चक्र से सम्मानित किया गया है। और पढ़ें loader Trending Videos यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं

शुभांशु शुक्ला पिछले साल जून में एक्सिओम-4 मिशन के हिस्से के रूप में अंतरिक्ष में जाने वाले दूसरे भारतीय और ISS पर कदम रखने वाले पहले भारतीय बने थे। शुक्ला की 18 दिन की अंतरिक्ष यात्रा 1984 में अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा के रूसी सोयुज में उड़ान भरने के 41 साल बाद हुई। एक फाइटर पायलट के तौर पर शुक्ला के पास Su-30 MKI, मिग-21, मिग-29, Jaguar, Hawk, Dornier और An-32 सहित विभिन्न विमानों में 2,000 घंटे से ज़्यादा उड़ान का शानदार अनुभव है। विज्ञापन विज्ञापन

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 70 सशस्त्र बलों के जवानों को वीरता पुरस्कारों को मंजूरी दी, जिनमें से छह को यह सम्मान मरणोपरांत मिलेगा। इनमें एक अशोक चक्र, तीन कीर्ति चक्र, 13 शौर्य चक्र (जिसमें एक मरणोपरांत शामिल है), एक बार टू सेना मेडल (वीरता) और 44 सेना मेडल (वीरता) शामिल हैं।

कीर्ति चक्र पुरस्कार विजेताओं में मेजर अर्शदीप सिंह, नायब सूबेदार डोलेश्वर सुब्बा और ग्रुप कैप्टन प्रशांत बालकृष्णन नायर शामिल हैं।

खबर अपडेट की जा रही है..
 

View Original Source