Goods Of Four Transformers Installed On Tube Wells Stolen - Meerut News

Goods Of Four Transformers Installed On Tube Wells Stolen - Meerut News

सरूरपुर। थाना क्षेत्र के गांव कक्केपुर के जंगल में चोरों ने किसानों के नलकूपों को निशाना बनाते हुए चार विद्युत ट्रांसफार्मर से सामान चोरी कर लिया। अवर अभियंता सरदार सिंह ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। और पढ़ें loader Trending Videos यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं
अवर अभियंता ने तहरीर में बताया कि 24 व 25 जनवरी की रात चोरों ने जंगल में लगे 25 व 63 केवीए के कुल चार ट्रांसफार्मर को निशाना बनाते हुए उनमें कीमती सामान चोरी कर लिया। आरोपी ट्रांसफार्मर के भीतर लगे कॉपर वायर, एलटी-एचटी बुशिंग आदि सामान चोरी कर ले गए। चोरी की इस घटना से विद्युत विभाग को करीब 5 लाख रुपये से ज्यादा का नुकसान हुआ है। चोरों ने अंकित पुत्र ब्रिजेश, समरू पुत्र नेतराम, तेजवीर पुत्र शिवचरण और बृजेश्वर दयाल पुत्र नंद किशोर, देवीचरण पुत्र अतर सिंह आदि किसानों के नलकूपों पर लगे ट्रांसफार्मर को चोरी किए हैं। सीओ सरधना का कहना है कि तहरीर पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। विज्ञापन विज्ञापन

View Original Source