Government Fails In Pollution Control, 55 Percent Of Ecc Fund Remains Unused: Devendra Yadav - Delhi News

Government Fails In Pollution Control, 55 Percent Of Ecc Fund Remains Unused: Devendra Yadav - Delhi News

सरकार ने केवल बहानेबाजी और लापरवाही दिखाई और पढ़ें loader Trending Videos यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को लेकर भाजपा सरकार को नाकाम करार दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण से लड़ने के लिए उपलब्ध पर्यावरण कम्पेनसेशन चार्ज (ईसीसी) फंड का 55 प्रतिशत यानी करीब 971.8 करोड़ रुपये का उपयोग नहीं किया।
इससे साबित होता है कि भाजपा सरकार दिल्लीवासियों के स्वास्थ्य को लेकर कितनी असंवेदनशील है। देवेन्द्र यादव ने कहा कि पिछले 11 महीनों में भाजपा सरकार ने प्रदूषण नियंत्रण के नाम पर केवल बहानेबाजी और लापरवाही दिखाई है। चार दिसंबर 2025 तक ईसीसी के तहत कुल 1753.2 करोड़ रुपये एकत्र किए गए लेकिन इसमें से आधे से अधिक राशि प्रदूषण नियंत्रण के लिए खर्च ही नहीं की गई। यह फंड सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर दिल्ली की सीमाओं पर व्यावसायिक वाहनों से प्रदूषण कर के रूप में वसूला जाता है, ताकि उससे प्रदूषण कम करने के ठोस उपाय किए जा सकें। विज्ञापन विज्ञापन
कांग्रेस अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के उस बयान की भी आलोचना की, जिसमें उन्होंने कहा था कि प्रदूषण प्राकृतिक रूप से होता है और सरकार क्या कर सकती है। देवेन्द्र यादव ने कहा कि जब सरकार के पास मौजूद फंड भी खर्च नहीं किए जा रहे, तो प्रदूषण को लेकर उसकी मंशा साफ दिखाई देती है। उन्होंने बताया कि वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने भी सुप्रीम कोर्ट से ईसीसी और एमसीडी टोल टैक्स की दरों की समीक्षा की सिफारिश की है, ताकि दिल्ली को अधिक फंड मिले और उसे प्रदूषण नियंत्रण पर लगाया जा सके। देवेन्द्र यादव ने कहा कि 103 दिनों बाद दिल्ली का एक्यूआई 200 के नीचे आया लेकिन इसका श्रेय सरकार को नहीं, बल्कि बारिश को जाता है।

View Original Source