Grokipedia:क्या Wikipedia का दौर खत्म हो रहा है? Chatgpt के Gpt-5.2 ने ग्रोकिपीडिया को बनाया रियल-टाइम सोर्स - Chatgpt Adds Grokipedia As Real Time Source For Wikipedia Future Details
विस्तार Follow Us
AI इंडस्ट्री में एलन मस्क और OpenAI के CEO Sam Altman के बीच भले ही टकराव अपने चरम पर हो, लेकिन उनके AI प्रोडक्ट्स एक-दूसरे से जानकारी लेने से पीछे नहीं हट रहे हैं। हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, ChatGPT के नए GPT-5.2 मॉडल ने वेब सर्च के दौरान Musk की कंपनी xAI की Grokipedia को एक अहम सूचना स्रोत के रूप में इस्तेमाल किया है।
और पढ़ें
Trending Videos
यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं
The Guardian की रिपोर्ट में बताया गया है कि GPT-5.2 ने दर्जनभर से ज्यादा सवालों के जवाब देते समय Grokipedia को कम से कम नौ बार कोट किया। इन सवालों में ईरान की राजनीतिक संरचना, बसीज पैरामिलिट्री फोर्स की सैलरी, Mostazafan Foundation की ओनरशिप और ब्रिटिश इतिहासकार Sir Richard Evans से जुड़े विषय शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Grokipedia को पिछले साल xAI ने Wikipedia के विकल्प के तौर पर लॉन्च किया था। हालांकि, लॉन्च के बाद से ही इस AI-जनरेटेड एनसाइक्लोपीडिया पर Wikipedia से जानकारी कॉपी करने के आरोप लगते रहे हैं। इतना ही नहीं, कई मामलों में Grokipedia पर दक्षिणपंथी विचारधारा और Elon Musk के निजी विचारों को बढ़ावा देने का भी आरोप लगाया गया है।
पहले की जांचों में यह भी सामने आया था कि Grokipedia ने अमेरिका के 6 जनवरी कैपिटल हिंसा, समलैंगिक विवाह और जलवायु परिवर्तन जैसे संवेदनशील मुद्दों पर गलत या भ्रामक जानकारियां फैलाई थीं। यही वजह है कि इसकी विश्वसनीयता पर लगातार सवाल उठते रहे हैं।
Wikipedia और Grokipedia के बीच एक बड़ा फर्क यह भी है कि Wikipedia में कोई भी यूजर सीधे एंट्री एडिट कर सकता है, जबकि Grokipedia पूरी तरह AI-आधारित सेंट्रलाइज्ड एडिटिंग सिस्टम पर काम करता है। इसमें यूजर्स केवल फीडबैक फॉर्म के जरिए सुधार का सुझाव दे सकते हैं, बदलाव खुद नहीं कर सकते।
रिपोर्ट के मुताबिक, ChatGPT ने 6 जनवरी की घटना या Donald Trump के खिलाफ मीडिया बायस जैसे विवादित मुद्दों पर Grokipedia की गलत जानकारियों को दोहराया नहीं। हालांकि, कम चर्चित और जटिल विषयों में Grokipedia की जानकारी ChatGPT के जवाबों में नजर आई।
उदाहरण के तौर पर, ChatGPT ने ईरान सरकार और MTN-Irancell के रिश्तों को लेकर Wikipedia से ज्यादा कड़े दावे किए और यहां तक कहा कि कंपनी के संबंध ईरान के सर्वोच्च नेता के कार्यालय से हैं। इसी तरह, Holocaust denier David Irving के ट्रायल में Sir Richard Evans की भूमिका पर जानकारी देते समय भी Grokipedia का सहारा लिया गया।
OpenAI अकेली कंपनी नहीं है जो Grokipedia को सोर्स के तौर पर इस्तेमाल कर रही है। रिपोर्ट के अनुसार, Anthropic की Claude AI ने भी पेट्रोलियम प्रोडक्शन से लेकर Scottish ales जैसे विषयों पर जवाब देते समय Grokipedia को कोट किया है।
इस पूरे विवाद पर OpenAI के प्रवक्ता ने कहा कि ChatGPT का वेब सर्च फीचर सार्वजनिक रूप से उपलब्ध अलग-अलग स्रोतों और नजरियों से जानकारी लेने की कोशिश करता है। कंपनी का दावा है कि जोखिम भरे या नुकसानदायक कंटेंट से बचने के लिए सेफ्टी फिल्टर्स लगाए गए हैं और यूजर्स को साफ तौर पर दिखाया जाता है कि जवाब किन सोर्सेज पर आधारित हैं।