Gujarat Latest Hindi News,पहले राहुल गांधी, अब केजरीवाल ने BJP को 2027 में दी हराने की चुनौती, गुजरात में कौन हैं आप के 10 बड़े चेहरे - arvind kejriwal challenges bjp to defeat in 2027 gujarat assembly elections check list of party top 10 leaders from gopal italia to chaitar vasava - Ahmedabad News

Gujarat Latest Hindi News,पहले राहुल गांधी, अब केजरीवाल ने BJP को 2027 में दी हराने की चुनौती, गुजरात में कौन हैं आप के 10 बड़े चेहरे - arvind kejriwal challenges bjp to defeat in 2027 gujarat assembly elections check list of party top 10 leaders from gopal italia to chaitar vasava - Ahmedabad News
अहमदाबाद:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृह राज्य और बीजेपी के अभेद्य गढ़ गुजरात में आप ने पांच साल पहले नगर निगम चुनावों से सेंध लगाई थी। पार्टी ने सूरत में 27 सीटें जीतने के बाद 2022 के चुनावों में 14 फीसदी वोटों के साथ पांच सीटें जीतकर चौंका दिया था, क्योंकि गुजरात में पिछले कुछ दशकों में किसी तीसरी पार्टी का यह सबसे तगड़ा प्रदर्शन था। मुंबई समेत महाराष्ट्र की 29 महानगरपालिकाओं के नतीजे घोषित होने के बाद गुजरात के दौरे पर पहुंचे केजरीवाल 2027 में बीजेपी को हरा देने की हुंकार भरे हैं। तीन दिवसीय दौरे पर गए अरविंद केजरीवाल ने राज्य में परिर्वतन का शंखनाथ किया है। गुजरात में विधानसभा चुनाव 2027 में होंगे लेकिन अगले कुछ महीने में ही होने वाले शहरों के चुनावों को सेमीफाइनल माना जा रहा है। इसमें सत्तारूढ़ बीजेपी, कांग्रेस और आप की ताकत का टेस्ट होगा। आप संयोजक अरविंद केजरीवाल के दावे के साथ चर्चा छिड़ गई है कि केजरीवाल किस टीम के बूते 2027 में बीजेपी को हारने की बात कर रहे हैं।


Gopal Italia Isudan Gadhavi Brijraj Solankiगोपाल इटालिया, इसुदान गढ़वी और ब्रिजराज साेलंकी। गुजरात में आप के शीर्ष 10 नेता
गाेपाल इटालिया चैतर वसावा इसुदान गढ़वी राजू करपड़ा मनोज सोरठिया प्रवीण राम ब्रिजराज सोलंकी रेशमा पटेल हेमंत खवा करन बारोट
Chaitar Vasavaडेडियापाड़ा से आप विधायक चैतर वसावा।

किस चेहरे में कितना दम?
गुजरात में आम आदमी पार्टी के सबसे लोकप्रिय चेहरे की बात करें तो गोपाल इटालिया और चैतर वसावा हैं। विसावदर से जीत के बाद गोपाल इटालिया न सिर्फ विधानसभा में एंट्री ली है बल्कि उनके लिए पटेलों के ताकतवर संस्थाओं के दरवाजे भी खुल गए हैं। इटालिया गुजरात की राजनीति में एक युवा नेता के तौर पर उभरे हैं। वे काफी अच्छे वक्ता हैं। वे जैसी गलतियां पहले करते थे, वैसे अब नहीं दिख रहे हैं। राज्य की आदिवासी बेल्ट में चैतर वसावा आंधी बने हुए हैं। उनकी अभूतपूर्व लोकप्रियता बीजेपी के लिए चुनौती बनी हुई तो वहीं कांग्रेस आदिवासी वोट के खिसकने के बाद कंफ्यूज दिख रही है। पिछले दिनों यह चर्चा भी सामने आई कि दिग्गज आदिवासी नेता रहे छोटू वसावा के बेटे महेश कांग्रेस में शामिल होंगे, लेकिन ऐसे में बीजेपी के तमाम आदिवासी नेता, मंत्री और सांसद चैतर के आगे फीके पड़ रहे हैं तब महेश कितना मोर्चा ले पाएंगे यह आने वाले चुनावों में तय होगा। गुजरात में आप की कमान संभाल रहे इसुदान गढ़वी पत्रकारिता से राजनीति में आए हैं। 2022 में सीएम फेस रहे इसुदान गढ़वी ने अपनी छवि किसानों के बीच मजबूत की है। वे सर्वसमाज के नेता बनने की रणनीति को लेकर बढ़ रहे हैं।


Hemant khawa Reshma Patel Pravin ram Manoj Sorathiyaआप नेता हेमंत खवा, रेशमा पटेल, नीचे इसुदान के साथ प्रवीण राम और मनोज सोरठिया।

राजू करपड़ा बने नई सनसनी

पिछले दो साल के पीरियड में आम आदमी पार्टी के किसान सेल के प्रमुख राजू करपड़ा की लोकप्रियता भी बढ़ी है। राज्य की मंडियों में किसानों के साथ हो रह खेल को उठाकर राजू करपड़ा ने बड़ी सुर्खियां बटोरी हैं। पाटीदार सामाज से आने वाले मनोज सोरठिया संगठन की कमान संभाले हुए हैं। केंद्रीय नेतृत्व द्वारा गोपाल राय को प्रभारी और दुर्गेश पाठक को सह-प्रभारी बनाए जाने के बाद भी सोरठिया भरोसेमंद बने हुए हैं। गांधीनगर में कभी युवाओं की धड़कन रहे प्रवीण राम भी आप मैच्योर हो गए है, हाल ही में किसानों के आंदोलन के सिलसिले में वह काफी दिन जेल में भी रहे। उनकी लोकप्रियता का टेस्ट भी आने वाले चुनावों में होगा। पाटीदार आंदोलन से बीजेपी होकर आप में आई रेश्मा पटेल महिला मोर्च की प्रमुख है। पिछले दिनों उनका एक बयान खूब चर्चा में आया है जब उन्होंने बीजेपी पर हमला बोलते हुए किसानों से कहा कि आप जानते हैं कि समस्याएं क्यों है क्योंकि आप हर बार कमल की खेती करते हैं। उनका आशय था कि आप बार-बार बीजेपी को जिताते हैं। इसीलिए आप की बात को नहीं सुनता। रेश्मा पटेल काफी फायरब्रांड नेता हैं।


100 मिलियन को पार गई इंस्टाग्राम रील
मूलरूप से भावनगर के रहने वाले ब्रिजराज सोलंकी ने केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान की मौजूदगी में आप की सदस्यता अपने पिता राजू साेलंकी के साथ ली थी। गुजरात गानों में अभिनय करने वाले ब्रिजराज साेलंकी ने लंदन ने एमबीए किया है। बोटाद आंदोलन के दौरान ब्रिजराज पुलिस से भिड़ गए थे। उनके इस अंदाज को साेशल मीडिया पर तगड़ी तारीफ मिली थी। उनकी यह रील 100 मिलियन को क्रॉस कर गई थी। ब्रिजराज सोलंकी इसके बाद जेल गए किसानों के खेतों में फसल की कटान में मदद करने भी पहुंचे थे। ब्रिजराज सोलंकी चूंकि युवा अध्यक्ष हैं। ऐसे में उनकी स्पर्धा बीजेपी की बड़ी टीम से होगी। आप के विधायक हेमंत खवा जामजोधपुर में सक्रिय बने हुए हैं। वे अपने क्षेत्र के अलावा सौराष्ट्र में पार्टी के जनाधार को बढ़ाने के लिए काम कर रहे हैं। मीडिया के मोर्चे पर आप ने बेहद कम उम्र के पेशे से डेंस्टिस्ट डॉ. करन बारोट को लगाया है। वे गुजरात के मुख्य प्रवक्ता हैं। ऐसे में पार्टी का पक्ष रखने की जिम्मेदारी उनके हाथों में हैं। इसके अलावा पार्टी में कई अन्य नेता भी उभरे हैं।

View Original Source