Harshaali Malhotra In Off Shoulder Dress,सलमान खान की 'मुन्नी' की पलटी काया, छोटी-सी ड्रेस में हर्षाली ने दिखाई सुंदरता, लोग बोले - बहुत प्यारी लग रही हो - bajrangi bhaijaan munni 17 year old harshali malhotra looks stylish in contrast checkered off shoulder dress - Fashion News

Harshaali Malhotra In Off Shoulder Dress,सलमान खान की 'मुन्नी' की पलटी काया, छोटी-सी ड्रेस में हर्षाली ने दिखाई सुंदरता, लोग बोले - बहुत प्यारी लग रही हो - bajrangi bhaijaan munni 17 year old harshali malhotra looks stylish in contrast checkered off shoulder dress  - Fashion News

सलमान खान की फिल्म में एक्टिंग करके कई लोगों का नाम बना। 17 साल की हर्षाली मल्होत्रा भी इनमे से एक हैं। छोटी- सी उम्र में उन्होंने 'बजरंगी भाईजान' में मुन्नी का किरदार निभाया तो फैंस ने दिल खोलकर का प्यार लुटाया। लेकिन अब हर्षाली वैसी नहीं दिखती हैं जैसे 10 साल पहले दिखा करती थीं। अब वो एकदम बदल गई हैं। लेकिन इस बात में कोई शक नहीं है कि वो आज भी पहले जितनी ही सुंदर दिखती हैं।

सुंदरता दिखाने के साथ हर्षाली स्टाइलिश रूप दिखाना भी जानती हैं। कभी लहंगे-साड़ी में वो देसी रूप दिखाती हैं तो कभी छोटी-छोटी ड्रेस पहनकर स्ले करती हैं। लेटेस्ट तस्वीरों में भी वो मिनी आउटफिट पहनकर बैक टू बैक पोज देती दिख रही हैं।

हर्षाली का लुक इतना सुंदर दिख रहा है कि देखकर कोई भी उनको अप्सरा बता दे। तभी फैंस पोस्ट के कमेंट सेक्शन में अपनी प्यारी 'मुन्नी' के लिए बैक टू बैक कमेंट्स कर रहे हैं। (फोटो साभार: इंस्टाग्राम@harshaalimalhotra_03)

स्टाइल डीवा बन गई हैं हर्षाली

स्टाइल डीवा बन गई हैं हर्षाली

हर्षाली फिल्म में तो कुर्ते और सादे कपड़े पहनी दिखती थीं। लेकिन रियल लाइफ में उनका स्टाइल सबसे दमदार है। इस बार भी उन्होंने छोटी- सी ड्रेस पहनकर जलवा दिखाया है। हर्षाली की ड्रेस के डिजाइन को आप देखेंगे तो डिजाइन यूनिक और फैब्रिक लाइटवेट दिखेगा। डीवा हर बार ड्रेस ही ऐसी चुनती हैं कि लुक में खुद ब खुद चार-चांद लग जाते हैं।

स्टाइल के साथ समझदारी भी दिखाई

स्टाइल के साथ समझदारी भी दिखाई

बहुत कम उम्र से कमाई शुरू कर देने के बाद भी हर्षाली पैसों की अहमियत समझती हैं और ये बात उनके कपड़ों से समझ आ जाती है। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि हर्षाली ने फोटो में littleboxindia लेबल की ड्रेस पहनी हुई है। इस लेबल की वेबसाइट पर जाकर प्राइज सर्च करने पर पता चला कि हर्षाली की ड्रेस मात्र 1,399 रुपये की है।

ऑफ शोल्डर डिजाइन दिखा परफेक्ट

ऑफ शोल्डर डिजाइन दिखा परफेक्ट

​हर्षाली का स्टाइलिश आउटफिट 100 परसेंट पॉलिएस्टर से बना है। आउटफिट का ऑफ शोल्डर डिजाइन मॉर्डन वाइब दे रहा है। यूनिक कॉन्ट्रास्ट चेकर्ड स्लीव्सव्स भी तुंरत ध्यान खींच रही हैं। जबकि ड्रेस की ब्लैक बॉडी क्लीन और फिटेड लुक दे रही है। हेम पर हल्की से फ्लेयर देते हुए ड्रेस को बैलेंस देने की काशिश की गई है। ब्लैक और ब्लू का कॉम्बिनेशन एक साथ परफेक्ट नजर आया।

आप कैसे स्टाइल कर सकते हैं ऐसे आउटफिट्स

आप कैसे स्टाइल कर सकते हैं ऐसे आउटफिट्स

हर्षाली जैसी ड्रेस पहनकर आप भी स्टाइलिश रूप ले सकते हैं। आपका लुक सबसे हटकर दिखेगा और परफेक्ट भी नजर आएंगी। आपको बस कुछ बातों का ध्यान रखना होगा। जैसे दिन में स्नीकर्स और छोटे-से बैग को कैरी करके अपने लुक को क्यूट बनाएं। और रात के समय हील्स वाले बूट्स, लेयर्ड जूलरी और मिनी कल्च कैरी करते हुए बोल्ड वाइब सर्व करें। फिर आप भी हर्षाली की तरह बेस्ट दिखेंगी।

किन मौकों पर पहनी जा सकती है ये ड्रेस

किन मौकों पर पहनी जा सकती है ये ड्रेस

छोटी-सी ड्रेस पहनकर हर्षाली ने तो फोटोशूट करवा लिया। अगर आपको ऐसा लुक लेना है तो इवेंट का ध्यान रखना होगा। जैसे कैजुअल आउटिंग्स, वीकेंड प्लान्स या फ्रेंड्स के साथ स्ले करने के लिए ऐसी ड्रेस परफेक्ट है। इसका डिजाइन तो कूल है ही। साथ में ब्रीदेबल फैब्रिक भी आपको इरिटेट नहीं करेगा और आप कंफर्ट के साथ एंजॉय कर पाएंगी।

फैंस के रिएक्शन पर डालें एक नजर

फैंस के रिएक्शन पर डालें एक नजर

​हर्षाली की तस्वीरें देखने के बाद लोगों ने तारीफ में कोई कसर नहीं छोड़ी। पहले यूजर ने लिखा, 'क्यूट मुन्नी।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'आप बहुत अच्छी लग रही हो।' तो किसी ने मजे लेते हुए लिखा, 'अब तो बोलने लग गई होगी...मुन्नी।'



बता दें कि हर्षाली की फोटोज पर फैंस हर बार इसी तरह प्यार लुटाते हैं और तभी प्यारी-सी 'मुन्नी' की फोटोज वायरल हो जाती हैं।

View Original Source