Haryana young woman body was found in a suitcase dragged by dogs सूटकेस में मिली युवती की लाश, खींच रहे थे कुत्ते; अभी तक नहीं हो पाई पहचान, Haryana Hindi News
हरियाणा के कैथल में सूटकेस में युवती की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। शीलाखेड़ा ड्रेन के पास मंगलवार को शव मिला। युवती की उम्र करीब 30 साल है। उसके मुंह पर खून और गले पर रस्सी जैसे निशान हैं। लाश कई दिन पुरानी है जिससे शरीर सूज चुका है और कुछ अंग गल चुके थे। सूचना मिलते ही पुलिस फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंची और जांच की। फिलहाल मृतका की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
शाम करीब 4 बजे गांव शीलाखेड़ा ड्रेन के पास नीले रंग का सूटकेस पड़ा था। इसे कुत्ते खींच रहे थे। लोग सूटकेस के पास गए तो उसमें से तेज बदबू आने लगी। शक होने पर जब सूटकेस खोला गया तो अंदर युवती का शव मिला। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। एसएचओ गीता ने बताया कि मृतका के हाथ पर टैटू बना हुआ है। यह एस डिजाइन का टैटू है। इसी की सहायता से पहचान का प्रयास किया जा रहा है। शव को सिविल अस्पताल की मॉर्चुरी में रखवाया गया है और आसपास के सभी थानों को जानकारी भेज दी गई है। अगर कुछ दिनों में पहचान नहीं हो पाती है तो नियमानुसार अंतिम संस्कार किया जाएगा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस का अनुमान है कि युवती की गला घोंटकर हत्या की गई है। इसके बाद उसके शव को सूटकेस में रखकर नाले में फेंका गया। यह किसी प्रवासी महिला का शव है। सूटकेस से दो नए सूट भी मिले हैं, जिनमें असंध की किसी दुकान की पैकिंग थी। एक दूसरा काले रंग का बैग भी वहां से मिला है। सूटकेस से कुछ पर्ची भी मिली हैं, लेकिन महिला के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play