‘गर्व है…’ दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र को पद्म विभूषण मिलने पर हेमा मालिनी ने जताई खुशी, साझा की पोस्ट - Hema Malini And Deol Family Expresses Happiness Over Late Actor Dharmendra Receiving Padma Vibhushan
विस्तार Follow Us
रविवार को पद्म पुरस्कारों की सूची सामने आई। सिनेमा जगत के कई अभिनेता, कलाकारों के नाम इस सूची में शामिल हैं। बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार और दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा। यह खबर पर हेमा मालिनी भी प्रतिक्रिया दी है। दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र को मिले इस सम्मान से वह काफी खुश हैं। जानिए, अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में हेमा मालिनी ने क्या लिखा?
और पढ़ें
Trending Videos
यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं
हेमा मालिनी ने खुशी जाहिर की
हेमा मालिनी ने रविवार शाम एक्स (ट्विटर अकाउंट) पर एक पोस्ट की। इसमें वह लिखती हैं, ‘बहुत गर्व है कि सरकार ने धरम जी को प्रतिष्ठित पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया है। फिल्म इंडस्ट्री में दिए गए उनके अपार योगदान को पहचाना है।’
विज्ञापन विज्ञापन
So so proud that the govt has recognised Dharam ji’s immense contribution to the film industry by bestowing on him the prestigious Padma Vibhushan award🙏 pic.twitter.com/5zJnA53MT0
— Hema Malini (@dreamgirlhema) January 25, 2026