Hemant Soren:'शिबू सोरेन भारत रत्न थे, हैं और रहेंगे'; पद्म भूषण मिलने पर सीएम हेमंत सोरेन का भावुक बयान - Shibu Soren Will Always Remain A Bharat Ratna Hemant Soren On Padma Bhushan Honour

Hemant Soren:'शिबू सोरेन भारत रत्न थे, हैं और रहेंगे'; पद्म भूषण मिलने पर सीएम हेमंत सोरेन का भावुक बयान - Shibu Soren Will Always Remain A Bharat Ratna Hemant Soren On Padma Bhushan Honour

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने दिवंगत पिता और आदिवासी आंदोलन के महानायक शिबू सोरेन को पद्म भूषण सम्मान दिए जाने पर केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया है। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि शिबू सोरेन झारखंड ही नहीं, बल्कि पूरे देश के आदिवासी समाज के लिए भारत रत्न थे, हैं और हमेशा रहेंगे। और पढ़ें loader Trending Videos यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं

यूके दौरे पर मौजूद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भावुक पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि लद्दाख से लेकर केरल और राजस्थान से असम तक, देशभर के आदिवासी समाज के दिलों में ‘बाबा दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन भारत रत्न से कम नहीं हैं। उन्होंने शिबू सोरेन को मां भारती का सच्चा सपूत बताया। विज्ञापन विज्ञापन

समानता और सामाजिक न्याय की लड़ाई का प्रतीक
हेमंत सोरेन ने कहा कि शिबू सोरेन का पूरा जीवन समानता, सामाजिक न्याय, आदिवासी अस्मिता, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और शोषित-वंचित वर्गों के अधिकारों की लड़ाई को समर्पित रहा। इसी संघर्ष के परिणामस्वरूप दशकों बाद झारखंड को अलग राज्य का दर्जा मिला, जिसने यहां के लोगों को अपनी पहचान पर गर्व करने का अवसर दिया।

View Original Source