Home Remedy For Chapped Lips,होठों से छलका खून! देसी घी करो इस्तेमाल, आयुर्वेदिक डॉ. मनोज दास ने बताया मुलायम-गुलाबी रंग का आसान जुगाड़ - how to treat chapped and dry lips naturally ayurvedic doctor manoj das shared desi ghee night mask for smooth and soft lips - Beauty & Skin News

Home Remedy For Chapped Lips,होठों से छलका खून! देसी घी करो इस्तेमाल, आयुर्वेदिक डॉ. मनोज दास ने बताया मुलायम-गुलाबी रंग का आसान जुगाड़ - how to treat chapped and dry lips naturally ayurvedic doctor manoj das shared desi ghee night mask for smooth and soft lips - Beauty & Skin News

होंठों के फटने की समस्या सर्दी हो या गर्मी कभी भी हो सकती है। ऐसे में हम इस समस्या को किसी एक मौसम से जोड़कर इसके होने की संभावना को कम नहीं कर सकते हैं। खैर, अगर किसी के होंठ फटते हैं, तो उसे कई परेशानियां होती हैं। शुरुआत में होंठ बहुत सूखे और पपड़ीदार महसूस होते हैं अगर इस स्टेज पर इनका इलाज नहीं होता है, तो ये परेशानी आगे बढ़कर खून निकलने तक पहुंच जाती है। जी हां, अगर आप होंठों को ठीक करने के लिए कुछ नहीं करते हैं, तो इनके क्रैक इतने बढ़ जाते हैं कि उनमें से खून निकल आता है। अगर आप इस स्थिति से निपटना चाहते हैं, तो आमतौर पर क्या करते हैं?

लिप बाम का इस्तेमाल

लिप बाम का इस्तेमाल

जी हां, ज्यादातर लोग या यूं कहें कि सभी लोग यही कहेंगे कि हम लिप बाम का इस्तेमाल करते हैं। अगर इस स्थिति से बचना होता है, तो पेट्रोलियम जेली, लिप बाम और अन्य ऑइंटमेंट का इस्तेमाल होता है। हालांकि, इन चीजों से उतना ज्यादा और जल्दी असर नहीं होता है, जितनी हमने उम्मीद की होती है। अगर आपके साथ भी कुछ ऐसा हो रहा है और होंठों के दर्द ने जीना मुश्किल कर दिया है, तो ये आर्टिकल आपके लिए है। यहां हम आपको होंठों को मुलायम और गुलाबी बनाने का बेहतरीन बताएंगे।

आयुर्वेदिक नुस्खा आजमाएं

आयुर्वेदिक नुस्खा आजमाएं

जी हां, फटे होंठों की समस्या से निपटने के लिए हम आपको जिस नुस्खे के बारे में बताने वाले हैं, वो असल में एक नाइट मास्क है। इस मास्क के बारे में जानकारी जयपुर के आयुर्वेदिक डॉक्टर मनोज दास ने अपनी इंस्टाग्राम वीडियो में दी है। उन्होंने कहा कि आप बहुत ही आसानी से किचन में पड़ी चीजों से इस मास्क को बना सकते हैं। इससे होंठ बहुत जल्दी ठीक हो जाएंगे और इन पर नेचुरल गुलाबी रंग दिखने लगेगा। आइए इंस्टाग्राम वीडियो में बताए इस नुस्खे के बारे में विस्तार से जान लेते हैं।

नुस्खे में इस्तेमाल सामग्री

नुस्खे में इस्तेमाल सामग्री

गाय का देसी घी चुकंदर का रस बादाम रोगन तेल

(नोट: सामग्री की मात्रा जरूरत के हिसाब से तय करें )

नुस्खा कैसे करें इस्तेमाल

नुस्खा कैसे करें इस्तेमाल

इस नुस्खे को इस्तेमाल करने के लिए आपको कुछ नहीं करना है। बस ऊपर बताई सभी चीजों को मिला लेना है। इस तरह लिप मास्क तैयार हो जाएगा। आपको इस मास्क को रात में लगाना है और इसे बिना साफ किए हुए ही सो जाना है। अलगे दिन सुबह आपके होंठ सॉफ्ट और नेचुरली पिंक नजर आएंगे। इस मास्क को आप होंठ ठीक होने तक रोजाना इस्तेमाल कर सकते हैं।

फटे होंठ की समस्या से कैसे बचें?

​ View this post on Instagram

A post shared by Lewisia Wellness (@lewisiawellnessindia)

नुस्खे के फायदे

नुस्खे के फायदे

रूखे और फटे होठों को सुधारना होठों को गुलाबी दिखाना होंठ मुलायम हो जाएंगे होंठ फूले हुए नजर आएंगे


(डिस्क्लेमर: लेख में दिए गए नुस्खे की जानकारी व दावे पूरी तरह से इंस्टाग्राम पर प्रकाशित वीडियो पर आधारित हैं। एनबीटी इसकी सत्यता, सटीकता और असर की जिम्मेदारी नहीं लेता है। किसी भी तरह के नुस्खे को आजमाने से पहले किसी एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।)

View Original Source