How To Lose Whole Body Fat,How To Reduce Tummy Fat: 2 उपायों से कटेगी पेट की चर्बी, वजन कम करने के लिए Harvard ने बताया वैज्ञानिक तरीका - how to lose weight especially harmful belly fat harvard health told 3 effective ways - Health News

How To Lose Whole Body Fat,How To Reduce Tummy Fat: 2 उपायों से कटेगी पेट की चर्बी, वजन कम करने के लिए Harvard ने बताया वैज्ञानिक तरीका - how to lose weight especially harmful belly fat harvard health told 3 effective ways - Health News

वजन कैसे कम करें, पेट की चर्बी कैसे कम करें या पेट का मोटापा कैसे कम करें? ये सवाल सबसे ज्यादा पूछे जाते हैं। अधिकतर लोग बढ़ते वजन खासकर पेट की चर्बी से परेशान हैं। खासकर महिलाएं पेट के मोटापे को लेकर काफी दुखी रहती हैं। जाहिर है पेट का मोटापा आपकी बनावट ही खराब नहीं करता बल्कि कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं की वजह भी बनता है।

जब भी वजन कम करने की बात आती है, तो अक्सर यह सवाल उठता है कि बेहतर डाइट ज्यादा जरूरी है या फिजिकल एक्टिविटी? इसका जवाब हार्वर्ड हेल्थ ने दिया है। हार्वड ने एक हालिया स्टडी के आधार पर बताया (ref.) है कि यह दोनों ही उपाय बराबर जरूरी हैं।

21 नवंबर 2025 को जामा नेटवर्क ओपन में प्रकाशित इस शोध में बताया गया है कि सही खान-पान और रोजाना फिजिकल एक्टिविटी करते रहने से वजन और शरीर की चर्बी को सबसे बेहतर तरीके से कंट्रोल किया जा सकता है।

स्टडी कैसे की गई?

स्टडी कैसे की गई?

इस रिसर्च में 7256 लोगों की हेल्थ डेटा को चेक किया गया। इनकी जांच दो बार की गई, जिनके बीच औसतन 7 साल का अंतर था। दोनों बार यह देखा गया कि वे मेडिटेरेनियन डाइट जिसमें फल-सब्जियां, साबुत अनाज, नट्स, जैतून का तेल आदि शामिल हैं को कितनी अच्छी तरह फॉलो करते हैं और उनकी फिजिकल एक्टिविटी कितनी है।

किन चीजों को मापा गया?

किन चीजों को मापा गया?

इनकी एक्टिविटी को एक खास सेंसर के जरिए मापा गया, जो 72 घंटे तक हार्ट रेट और मूवमेंट ट्रैक करते थे। शोधकर्ताओं ने वजन, कमर का आकार और शरीर की कुल चर्बी मापी। इसके अलावा दो खास तरह के फैट सबक्यूटेनियस फैट और विसरल फैट पर ज्यादा ध्यान दिया गया।

पेट की चर्बी होती है खतरनाक

पेट की चर्बी होती है खतरनाक

पेट की चर्बी को मेडिकल भाषा में विसरल फैट कहा जाता है। यह पेट के अंदर गहराई में जमा होती है। विसरल फैट सबसे ज्यादा नुकसानदेह मानी जाती है क्योंकि यह डायबिटीज, दिल की बीमारी, फैटी लिवर और अन्य गंभीर समस्याओं का खतरा बढ़ाती है।

रिजल्ट क्या निकले?

रिजल्ट क्या निकले?

स्टडी में पाया गया कि जो लोग मेडिटेरेनियन डाइट को बेहतर तरीके लेते थे और ज्यादा एक्टिव रहते थे उनमें समय के साथ वजन बढ़ना कम हुआ। साथ ही उनकी कुल बॉडी फैट, कमर का साइज और खासकर विसरल फैट में ज्यादा कमी देखी गई।

दोनों काम करने से हुआ ज्यादा फायदे

दोनों काम करने से हुआ ज्यादा फायदे

शोधकर्ताओं ने देखा कि सबसे अच्छे नतीजे उन लोगों में मिले, जिन्होंने डाइट और फिजिकल एक्टिविटी दोनों में एक साथ सुधार किया। इन लोगों में शरीर की चर्बी, खासकर पेट के अंदर जमी खतरनाक फैट, सबसे ज्यादा कम हुई।

वैज्ञानिकों की सलाह

वैज्ञानिकों की सलाह

वैज्ञानिकों का मानना है कि केवल डाइट या केवल एक्सरसाइज पर ध्यान देना काफी नहीं है। अगर आप लंबे समय तक स्वस्थ वजन और अच्छी सेहत चाहते हैं, तो बैलेंस्ड डाइट के साथ रोजाना फिजिकल एक्टिविटी को अपनी लाइफ का हिस्सा बनाना जरूरी है। दोनों मिलकर न सिर्फ वजन कंट्रोल करते हैं बल्कि गंभीर बीमारियों के जोखिम को भी कम करते हैं।

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें। एनबीटी इसकी सत्यता, सटीकता और असर की जिम्मेदारी नहीं लेता है।

View Original Source