'कुछ सफर रिलीज के साथ खत्म नहीं होते'; 'फाइटर' की रिलीज को दो साल पूरे होने पर अनिल कपूर ने शेयर किया पोस्ट - Hrithik Roshan And Deepika Padukone Fighter Movie Completes Two Years Of Release Actor Anil Kapoor Shares Post

'कुछ सफर रिलीज के साथ खत्म नहीं होते'; 'फाइटर' की रिलीज को दो साल पूरे होने पर अनिल कपूर ने शेयर किया पोस्ट - Hrithik Roshan And Deepika Padukone Fighter Movie Completes Two Years Of Release Actor Anil Kapoor Shares Post

विस्तार Follow Us

साल 2024 में फिल्म 'फाइटर' रिलीज हुई थी। ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण अभिनीत यह फिल्म गणतंत्र दिवस के मौके पर आई थी। इसमें अनिल कपूर भी अहम रोल में नजर आए थे। आज इसकी रिलीज को दो साल पूरे हो गए हैं। इस अवसर पर अनिल कपूर पुरानी यादों में खो गए हैं। उनका कहना है कि इस फिल्म से जुड़ी यादें आज भी ताजा हैं।

और पढ़ें loader Trending Videos यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं

अनिल कपूर ने लिखा- 'शुक्रगुजार हूं'
अनिल कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने 'फाइटर' से कुछ फोटोज शेयर किए हैं। इसके साथ कैप्शन लिखा है, 'दो साल बीत गए। 'फाइटर' अब भी ऊंची उड़ान पर है। पीछे मुड़कर देखने पर उन यादों के लिए बहुत शुक्रगुजार हूं, जो स्क्रीन बंद होने के बाद भी लंबे समय तक रहती हैं। कुछ सफर रिलीज के साथ खत्म नहीं होते। यह उस जोश, लोगों और प्यार के लिए है, जो इसे जिंदा रखता है'।  विज्ञापन विज्ञापन

विज्ञान माने पर मानहानि केस करने के बाद पलाश मुछाल का एक और फैसला; स्मृति मंधाना से जुड़े सभी पोस्ट डिलीट किए


 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by anilskapoor (@anilskapoor)


ऋतिक रोशन ने दिया ऐसा रिएक्शन
अनिल कपूर के इस पोस्ट पर ऋतिक रोशन का रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने लिखा है, 'हर सीजन में आपका ही जलवा है'। बात करें 'फाइटर' की तो यह भारतीय एयरफोर्स पर आधारित फिल्म है। इसका नेट कलेक्शन 152.25 करोड़ रुपये रहा। दुनियाभर में फिल्म ने 258.75 करोड़ रुपये कमाए थे। 

Article Image

अनिल कपूर का वर्क फ्रंट
'फाइटर' का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया था। दीपिका, ऋतिक और अनिल कपूर के अलावा करण सिंह ग्रोवर, अक्षय ओबेरॉय और अजहर अख्तर जैसे सितारे भी फिल्म में अहम रोल में नजर आए थे। अनिल कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनकी आगामी फिल्म 'सूबेदार' है। इसके अलावा वे आलिया भट्ट की 'अल्फा' में भी नजर आएंगे।

View Original Source