रायगढ़ में इंसानियत शर्मसार:महिला आरक्षक को अर्धनग्न कर पीटा, दरिंदों से महिला बोली- मुझे माफ कर दो, छोड़ दो - Humanity Shamed In Raigarh: Female Constable Stripped And Beaten

रायगढ़ में इंसानियत शर्मसार:महिला आरक्षक को अर्धनग्न कर पीटा, दरिंदों से महिला बोली- मुझे माफ कर दो, छोड़ दो - Humanity Shamed In Raigarh: Female Constable Stripped And Beaten

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से मानवता को शर्मसार करने वाली तस्वीर सामने आई है। जिले के तमनार ब्लॉक में एक कोयला खदान के खिलाफ प्रदर्शनकारियों ने इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना को अंजाम दिया है। इस वीडियो को देखने के बाद प्रदेशभर में आक्रोश की लहर है। वायरल हो रहे इस वीडियो में उग्र भीड़ ने एक महिला आरक्षक के कपड़े फाड़ दिए। इतना ही नहीं उसे करीब आधा किलोमीटर तक दौड़ाया। फिर खेत में गिरने के बाद वर्दी फाड़कर अर्धनग्न कर दिया। इस दौरान महिला चीखती - चिल्लाती रही। उसने कहा कि मुझे माफ कर दो,  प्लीज छोड़ दो, अब नहीं आऊंगी पर दरिंदों का कलेजा नहीं पसीजा। 

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking headlines from India News and more news in Hindi.

View Original Source