स्वास्थ्य मंत्रालय और ICMR ने दिया बड़ा अपडेट, जानें हाई डोज निमेसुलाइड और कफ सिरप पर क्या लिया फैसला

स्वास्थ्य मंत्रालय और ICMR ने दिया बड़ा अपडेट, जानें हाई डोज निमेसुलाइड और कफ सिरप पर क्या लिया फैसला

ICMR: केंद्र सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय ने दर्द और बुखार की दवा निमेसुलाइड के हाई डोज के निर्माण, बिक्री और वितरण पर रोक लगा दी है. 100 mg से ज्यादा डोज वाले सभी ओरल इमीडिएट रिलीज फॉर्मूलेशन को स्वास्थ्य के लिए खतरा बताया गया है. एक नोटिफिकेशन में, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने कहा कि केंद्र सरकार इस परिणाम से संतुष्ट है कि 100 mg से ज्यादा डोज वाले निमेसुलाइड का इस्तेमाल इंसानों के लिए जोखिम भरा हो सकता है और इस दवा के सुरक्षित विकल्प उपलब्ध हैं. जनहित में इस दवा के निर्माण, बिक्री और वितरण पर रोक लगाना जरूरी और उचित है.

निमेसुलाइड के कुछ फॉर्मूलेशन पर प्रतिबंध लगाना इंडियन काउंसिल ऑफ़ मेडिकल रिसर्च (ICMR) की ओर से वयस्कों पर निमेसुलाइड के प्रभाव की समीक्षा के बाद की गई सिफारिशों में से एक था.

ICMR ने यह भी सलाह दी है कि इस दवा का इस्तेमाल गर्भवती, स्तनपान कराने वाली महिलाओं और जो महिलाएं प्रेग्नेंसी प्लान कर रही हैं, उन पर न किया जाए. इसने यह भी सलाह दी कि निमेसुलाइड उन मरीज़ों को नहीं दी जानी चाहिए जिन्हें किडनी या लिवर की समस्या है. यह दवा पहले से ही 12 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए बैन है.

इसके साथ ही, मंत्रालय ने ओवर-द-काउंटर दवाओं की लिस्ट से कफ सिरप को हटाने के लिए एक ड्राफ्ट नोटिफिकेशन भी जारी किया. नोटिफिकेशन में कहा गया कि शेड्यूल K से “खांसी के लिए सिरप” को हटाता जाता है, जो रजिस्टर्ड मेडिकल प्रैक्टिशनर के प्रिस्क्रिप्शन की ज़रूरत से छूट वाली दवाओं की लिस्ट है. खांसी के लिए लोजेंजेस, गोलियां या टैबलेट लिस्ट में बने रहेंगे.

यह कदम मध्य प्रदेश में दूषित कफ सिरप पीने से कम से कम 22 बच्चों की मौत के बाद उठाया गया है. राजस्थान सहित ऐसे मामले भी सामने आए हैं, जहां बच्चों को ऐसे कफ सिरप दिए गए जो उनके लिए नहीं थे और उनकी मौत हो गई.सभी  स्टेकहोल्डर्स से अगले 30 दिनों में अपने सुझाव या आपत्तियां जमा करने के लिए कहा गया है, जिसके बाद ड्राफ्ट पर अमल करने पर विचार किया जाएगा.

Vineet Sharan Srivastava एक भारतीय पत्रकार और डिजिटल न्यूज एक्सपर्ट हैं, जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 17 वर्षों का अनुभव है. वह असिस्टेंट न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हैं ... और पढ़ें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

स्वास्थ्य मंत्रालय और ICMR ने दिया बड़ा अपडेट, जानें हाई डोज निमेसुलाइड और कफ सिरप पर क्या लिया फैसला

1 जनवरी से BEE के नए स्टार रेटिंग नियम लागू, AC और फ्रिज 10 फीसदी तक हो सकते हैं महंगे

पश्चिम बंगाल में फाइनल, तो यूपी में सेमीफाइनल... 2026 में कहां-कहां होगा चुनावी शंखनाद, देखें पूरा चुनावी कैलेंडर

नए साल में महंगाई का झटका, गैस सिलेंडर 111 रुपये महंगा, UPI समेत ये पांच चीजें बदलीं, जेब पर सीधा असर

परिवार ने मरा हुआ मान लिया था, तीन दशकों बाद 70 साल का आदमी SIR के लिए डॉक्यूमेंट्स लेने पहुंचा घर

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.

View Original Source